देश

जानिए कैसे आप बेहद ही आसन तरीके से घर बैठे हासिल कर सकते हैं अपना पासपोर्ट

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आज के समय में हर सुविधा उपलब्ध है। चाहे वह सरकारी सेवा हो चाहे प्राइवेट यहां सब कुछ मिलता है। इसी तरीके से अगर आप अपना पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड या किसी भी तरह के सरकारी कागजात बनाना चाहते हैं। तो ऑनलाइन इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

चलिए अब जानते हैं कि ऑनलाइन पासपोर्ट बनाने के लिए आपको क्या करना होगा।

ऑनलाइन पासपोर्ट बनाने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको एक अप्लाई नाउ का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अपने पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने से पहले  रजिस्टर करना होगा। पासपोर्ट के लिए रजिस्टर करने से पहले सबसे पहले आपको यहां अपना अकाउंट बनाने के लिए फॉर्म दिया जाएगा।इस फॉर्म को फिल करने के बाद आप उसी शहर का चुनाव करें जहां आप रह रहे हैं।

patrika

इस दौरान आपको एक और बात का ध्यान देना होगा कि आप अपने नाम की स्पेलिंग और फॉर्मेट बिल्कुल वैसा ही रखें जैसे आपके अन्य दस्तावेजों में है। फॉर्म पूरी तरह से भरने के बाद रजिस्टर बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका अकाउंट जनरेट हो जाएगा। अब आप वापस पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर लौट आइए। इस पेज पर आपको लॉगइन का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें और लॉगइन करें यहां लॉगइन करने के बाद आप अपने पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आप जब पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने जाएंगे तो आपको एक फॉर्म दिया जाएगा। फॉर्म को पूरी तरह भरने के बाद वेबसाइट पर बनी हुई रेडियो बटन पर क्लिक करें और अपने अपॉइंटमेंट की तिथि को शेड्यूल करें।

इस प्रक्रिया के बाद अगली प्रक्रिया पेमेंट की होती है। पेमेंट करने के लिए आप ऑनलाइन पेमेंट मोड पर जाएं और निर्धारित फीस जमा करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपके शहर में मौजूद सेवा केंद्रों की एक लिस्ट आपके सामने दिखाई देगी। इस लिस्ट में आपको दिखाया जाता है कि किन केंद्रों पर आपको जल्द अपॉइंटमेंट मिल जाएगा। इस फॉर्म को भरने के बाद आप अपना अपॉइंटमेंट फिक्स कर सकते हैं।

यह फॉर्म आप जैसे ही पूरी तरह से भर लेंगे। आप एक बार फिर से ऑनलाइन पेमेंट मोड पर वापस लौट आएंगे। अब यहां आपको अपने कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट करना है। पेमेंट करने के बाद आप अपने पासपोर्ट सेवा केंद्र के बारे में पूरी जानकारी अपने स्क्रीन पर देख पाएंगे।

इस बात का ध्यान रखें कि जब आपका यह प्रोसेस पूरा हो जाए। तो आखरी चरण में जो पेज आपको दिखाई दे उसका प्रिंट निकाल लें ताकि पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाने के बाद आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। अगर जरूरत के हिसाब से मांगे गए डाक्यूमेंट्स सारे डाक्यूमेंट्स आपके पास मौजूद होंगे पोर्ट सेवा केंद्र से आप महज 2 घंटे में ही अपना पासपोर्ट का प्रोसेस पूरा करके घर लौट आएंगे। इस प्रोसेस के बाद एक तरह का पुलिस वेरिफिकेशन होता है और फिर आपको आपका पासपोर्ट प्राप्त हो जाता है।

Facebook Comments
Mritunjay Tiwary

Share
Published by
Mritunjay Tiwary
Tags: indiaTravel

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 hours ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 day ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

3 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago