देश

3 मई के बाद बढ़ेगा लॉकडाउन या होगा खत्म? जल्द हो सकता है फैसला

Coronavirus Lockdown: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए संपूर्ण देश में लॉकडाउन घोषित है। लॉकडाउन का पहला चरण 14 अप्रैल को खत्म हुआ था, जिसके बाद दूसरा चरण लागू किया गया। दूसरा चरण 3 मई को खत्म होने वाला है। इस वजह से पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ लॉकडाउन को बढ़ाने या उसको कैसे खत्म किया जाए, इस पर विचार विमर्श कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समय समय पर चर्चा करते रहते हैं, ताकि फैसला सभी के हित में हो। फिलहाल पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से 3 मई के बाद क्या होगा, इस पर विचार विमर्श कर रहे हैं। माना जा रहा है कि 3 मई के बाद कुछ छूट के साथ लॉकडाउन की घोषणा हो सकती है, लेकिन इस पर फिलहाल कुछ भी कहना गलत होगा

Coronavirus Lockdown – सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक जारी

Business Standard

देशभर में कोरोना वायरस की स्थिति को जानने के लिए पीएम मोदी सभी मुख्यमंत्रियों के साथ विचार विमर्श कर रहे हैं। इस बैठक में 20 अप्रैल को गृह मंत्रालय की तरफ से जारी की गई गाइडलाइंस पर भी चर्चा हो रही है। तमाम चर्चाओं के बाद ही 3 मई के बाद क्या होगा, इस पर पीएम मोदी फैसला ले सकते हैं। हालांकि, सिर्फ मुख्यमंत्रियों से बातचीत के आधार पर ही फैसला नहीं लिया जाएगा, बल्कि इसके बाद केंद्रीय मंत्रियों के साथ भी बैठक होगी और फिर फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़े PM Modi ने थपथपाई सरपंचों की पीठ, कही ये 5 बड़ी बातें

क्या बढ़ेगा लॉकडाउन?

देशभर में अब इसी बात पर चर्चा हो रही है कि क्या 3 मई के बाद लॉकडाउन बढ़ सकता है या फिर खत्म होगा? तमाम विद्वान इसको लेकर अपनी अपनी राय भी रख रहे हैं। इसी बीच माना जा रहा है कि कोरोना वायरस को पूरी तरह से परास्त करने के लिए मोदी सरकार एक बार फिर से कड़ा फैसला ले सकती है। हालांकि, इस पर बहस करना फिलहाल उचित नहीं है। ऐसे में हमें थोड़ा और इंतजार करना चाहिए।

Facebook Comments
Shreya Pandey

Share
Published by
Shreya Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago