देश

प्रधानमंत्री के मोर वाले वीडियो पर कांग्रेस ने किया शब्दों का वार, कहा मोर प्रचार नहीं मोर…..!

PM Modi Peacock Video Targeted: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाल ही में मोर को दाना खिलते हुए एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो को काफी लोगों ने पसंद किया था, वीडियो में पीएम मोर को दाना खिलाते नजर आ रहे हैं। एबीपी न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार पीएम के इसी वीडियो पर कांग्रेस की तरफ से शब्दों का तीखा वार किया गया है। आइये जानते हैं प्रधानमंत्री पर निशाना लगाते हुए कांग्रेस ने इस वीडियो के बारे में क्या कहा है।

मोर का प्रचार नहीं मोर काम करें

Image Source – Twitter@inctamilnadu

जानकारी हो कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस वायरल वीडियो(Viral Video) पर कांग्रेस ने शब्दों का वार करते हुए कहा है कि, “मोदी जी मोर पीआर नहीं बल्कि मोर काम कीजिए।” मतलब कांग्रेस मोदी जी से कहना चाहती हैं कि, मोर का प्रचार ना करें बल्कि मोर यानि ज्यादा काम करें। बता दें कि, कांग्रेस का वार यहीं खत्म नहीं हुआ बल्कि उन्होनें आगे कहा कि, “मोदी जी एक बार फिर से अपने फेवरेट हॉबी “पीआर एक्टिविटी” के साथ वापसी कर रहे हैं।” इस वीडियो को देखकर कांग्रेस का कहना है कि, विश्व रैंकिंग में भारत का स्थान धीरे-धीरे गिरता जा रहा है। गौरतलब है कि, वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2020 के अनुसार 180 देशों में भारत की रैंकिंग 142 है। दूसरी तरफ ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स रैंकिंग में 160 देशों में भारत सातवें स्थान पर है। कांग्रेस ने कहा कि, इस सबके वाबजूद पीएम अपना प्रचार करने में लगे हैं।

मोर के साथ पीएम के इस(Peacock Video) वीडियो को इतने लाख व्यूज मिले हैं

आपको बता दें कि, बीते 23 अगस्त को पीएम ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो रोज की तरह अपनी मॉर्निंग रूटीन के बाद नेशनल बर्ड मोर(Peacock) को दाना खिलाते नजर आए। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो गया। इस वीडियो के शेयर करने के दो घण्टे के भीतर ही इसपर 24 लाख से ज्यादा व्यूज आगए। इस(Peacock Video) वीडियो को अलग-अलग वेबसाइट पे अलग संख्या में व्यूज मिले हैं। इस वीडियो में पीएम अपने आवास के गार्डन में टहल रहे हैं और उनके आगे मोर है।

यह भी पढ़े

अपनी वाक् पूरी करने के बाद मोदी जी एक चबूतरे पर बैठ कर मोड़ को दाना खिलाते नजर आते हैं। बता दें कि, पीएम आवास पर नेशनल बर्ड का एक ग्रुप रहता है जिन्हें पीएम रोज सुबह दाना खिलाते हैं।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago