देश

मोदी ने किया साफ- MSP था, MSP है और MSP रहेगा, की आंदोलन खत्म करने की अपील

PM Modi Speech In Rajya Sabha: कृषि कानूनों के विरुद्ध चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राज्यसभा में अपने संबोधन में न केवल विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, बल्कि उन्होंने किसानों से एक विशेष अपील करते हुए यह भी कह दिया कि MSP था, MSP है और MSP रहेगा

लाल बहादुर शास्त्री की दिलाई याद

Image Source – Twitter

प्रधानमंत्री ने इस दौरान स्पष्ट कहा कि लाल बहादुर शास्त्री को भी कृषि सुधारों के वक्त इसी तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। उस वक्त तो कांग्रेस को लेफ्ट वालों ने अमेरिका का एजेंट तक बता दिया था, जबकि आज ये लोग मुझे ही गाली दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कानून कोई भी रहे, कुछ समय के बाद उनमें सुधार करना ही पड़ता है।

पीएम ने राज्य सभा में की यह अपील(PM Modi Speech In Rajya Sabha)

आंदोलनकारियों से आंदोलन खत्म करने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मेरे खाते में गालियों को जाने दो, लेकिन सुधार चलने दो। आंदोलन में बैठे बुजुर्गों को अपने घर जाना चाहिए। चर्चा आगे चलती रहेगी।

दिलाया यह भरोसा

पीएम मोदी ने किसानों के साथ लगातार बातचीत करने की भी बात कही और किसानों को यह भरोसा भी दिलाया कि MSP था, है और रहेगा। साथ ही उन्होंने मंडियों को मजबूत किए जाने और जो 80 करोड़ लोगों को सस्ता राशन दिया जा रहा है, उसे जारी रखने की भी बात कही।

विपक्ष पर किया प्रहार

प्रधानमंत्री ने शरद पवार सहित कई कांग्रेसी नेताओं के भी कृषि सुधारों के हक में पहले बात करने का उल्लेख अपने भाषण में किया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बड़े मार्केट को लाने में मौजूद अड़चनों को दूर करने और किसान को उपज बेचने की आजादी दिए जाने वाले बयान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह ने जो कहा उसे मोदी कर रहे हैं। इस पर आपको गर्व होना चाहिए।

यह भी पढ़े

पीएम मोदी के संबोधन के बाद एक बार फिर से उम्मीद जगी है कि किसानों और सरकार के बीच चल रहा गतिरोध अब सुलझने की ओर अग्रसर होगा।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago