Sonu Sood: प्रवासी मज़दूरों के मसीहा बने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों मुंबई में फंसे हर राज्य के प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने की मुहिम में जुटे हैं। बीते दिनों उन्होनें मुंबई से बस सेवा की शुरुआत कर बहुत से प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने का काम किया। उनके प्रयास की लोग काफी सराहना भी कर रहे हैं। इस बारे में सोनू सूद ने खुद कहा है कि, वो जब तक सभी प्रवासियों को उनके घर नहीं पहुंचा देते वो तब तक चैन की साँस नहीं लेंगे। जो काम सरकार को करना चाहिए वो काम एक फिल्म अभिनेता कर रहा है। ये वाकई में कबीले तारीफ है, लेकिन अब सोनू सूद की मदद में एक मशहूर एयरलाइंस एयर एशिया भी शामिल हो गई है। आइये आपको बताते हैं एक बार फिर से सोनू सूद ने कितने प्रवासियों को हवाई रास्ते के माध्यम से उनके घर पहुंचाया।
बता दें कि, विभिन्न राज्यों के प्रवासियों को बस और ट्रेन के माध्यम से उनके घर पहुंचने वाले अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने अब हवाई जहाज के माध्यम से भी लोगों को उनके घर पहुंचाने का काम किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में सोनू सूद ने मशहूर एयरलाइंस एयर एशिया की मदद से मुंबई में असम के फंसें 180 लोगों को उनके घर पहुंचाया है। गौरतलब है कि, सोनू सूद ने इसके लिए एयर एशिया के एक चार्टेड प्लेन की व्यवस्था की और उसके बाद प्रवासियों को खुद के दम पर उनके घर असम, सिलचर पहुंचाया। जानकारी हो कि, यह पहली बार नहीं था जब उन्होनें प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए प्लेन की व्यवस्था की हो। बता दें कि, सोनू ने इससे पहले केरल की एर्नाकुलम में एक सिलाई कंपनी में काम करने वाली करीबन 177 लड़कियों को हवाई रास्ते से उनके घर पहुंचाने में मदद की थी । मालूम हो कि, केरल की सिलाई कंपनी लॉकडाउन के बाद बंद कर दी गई थी और वहां काम करने वाली लड़कियाँ इस वजह से वहां फंस गई थी।
यह भी पढ़ें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सोनू सूद की इस पहल में उनका साथ देने के लिए एयर एशिया भी जुड़ गई है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए एयर एशिया के सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन हेड अनूप मंजेश्वर का कहना है कि, अभिनेता सोनू सूद की इस पहल से जुड़ना एयर एशिया के लिए बेहद ख़ुशी की बात है। उन्होनें यह भी कहा कि, प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने के सोनू के प्रयासों का वो समर्थन करते हैं। आपको बता दें कि, प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने के लिए अभिनेता सोनू सूद और एयर एशिया ने मिलकर “उम्मीद की उड़ान” नाम का एक मुहिम चलाया है। इस मुहिम के तहत यह उनकी बारहवीं उड़ान थी। गौरतलब है कि, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में लाखों प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। मुंबई में फंसे इन प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने के लिए अभिनेता सोनू सूद आगे आए। उनके समर्थन में राज्य सरकार के साथ ही अब एयर एशिया भी मदद के लिए आगे आई है। लॉकडाउन के बाद से डोमेस्टिक फ्लाइट भी पहले बंद थीं लेकिन बीते 25 मई से इसे चालू कर दिया गया है।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…