देश

कांवड़ यात्रा पर केंद्र और यूपी सरकार आमने-सामने, केंद्र का है ये कहना

Supreme Court On Uttar Pradesh Kanwar Yatra: उत्तराखंड सरकार की तरफ से भले ही कावड़ यात्रा पर कोरोना महामारी के मद्देनजर रोक लगा दी गई है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से इस पर पूरी रोक नहीं लगाई गई है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए गए हलफनामे में खुद यूपी सरकार ने यह बात कही है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई भी हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

कोरोना की तीसरी लहर के कभी भी दस्तक दिए जाने की चेतावनी विशेषज्ञों की तरफ से लगातार दी जा रही है। यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः इस मामले में संज्ञान ले लिया था। सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) में केंद्र सरकार ने इस बारे कहा है कि ऐसी जगह पर गंगाजल राज्य सरकार और प्रशासन की तरफ से उपलब्ध करा दिया जाना चाहिए, जहां कि नजदीक के शिव मंदिर में कावड़िए(Kanwar Yatra) पूजा कर सकें।

केंद्र सरकार भी पक्ष में नहीं

कावड़ यात्रा के पक्ष में हालांकि केंद्र सरकार भी नहीं दिख रही है और केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में यह कहा भी है कि प्रोटोकॉल के अंतर्गत राज्य सरकार को सही निर्णय लेना चाहिए। पहले ही केंद्र सरकार इसे लेकर राज्य सरकारों को दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है।

सांकेतिक रूप से चलेगी यात्रा

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने हलफनामे में सुप्रीम कोर्ट में यह बताया है कि सांकेतिक रूप से कांवड़ यात्रा चलाई जाने वाली है। इसके अलावा कुछ दिशा-निर्देश भी राज्य सरकार की तरफ से तैयार किए जा सकते हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago