देश

आज आसमान में दिखेगा गुलाबी चाँद, जानें कब और कैसे कर सकते हैं दीदार !

Super Pink Moon: साल 2020 की शुरुआत बहुत से मायनों में खराब रही है। पहले ऑस्ट्रेलिया में लगी भीषण आग और अब पूरी दुनिया जानलेवा कोरोना वायरस के प्रभाव से ग्रसित है। इस वायरस ने अब तक करीबन 75 हज़ार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। लेकिन इस बीच लोगों के लिए आज का दिन अच्छा बीत सकता है। आज आपको आसमान में गुलाबी रंग का सुपरमून नजर आएगा। ऐसा विलक्षण दृश्य कई सालों में एक बार देखने को मिलता है। आइये आपको बताते हैं क्या होता है सुपरमून और इसे आप कैसे देख सकते हैं।

Super Pink Moon – सुपरमून किसे कहते हैं ?

Fox News

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जिस दिन और जिस समय चाँद धरती के सबसे करीब होता है उस दिन को सुपरमून कहा जाता है। मालूम हो कि, सुपरमून सबसे पहले साल 1979 में देखा गया था। जिस दिन आसमान में चाँद सबसे ज्यादा चमकीला और आकार में बड़ा दिखाई देता उसे सुपरमून कहते हैं। ऐसे चाँद को सुपरमून नाम मशहूर एस्ट्रोलॉजर रिचर्ड नॉले ने दिया था। अब आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि, आखिर आज के दिन दिखाई देने वाले चाँद को गुलाबी चाँद क्यों कहा गया है। असल में अमेरिका में इस मौसम में सुर्ख गुलाबी रंग का एक फूल होता है जिसे फ्लोक्स सुबुलता कहते हैं। इस मौसम में दिखाई देना वाला सुपरमून भी हल्का गुलाबी रंग का होता है इसलिए इसे पिंक सुपरमून नाम दिया गया है।

भारत में कब और किस समय दिखेगा पिंक सुपरमून

आपको बता दें कि, पिंक सुपरमून की झलक भारत में भी लोगों को देखने को मिल सकती है। आज की रात चंद्रमा धरती से 3 लाख 56 हज़ार 500 किलोमीटर की दूरी पर होगा। भारत में आज 7 अप्रैल की रात 11 बजकर 38 मिनट पर लोग इस खगोलीय घटना को देख सकते हैं। भारत के लोग इस नज़ारे को 8 अप्रैल की सुबह सूर्योदय से पहले तक देख सकते हैं। यदि आप साफ तौर पर इसे देखना चाहते हैं तो आपको टेलीस्कोप का उपयोग करना होगा। पिंक सुपरमून सूर्योदय के बाद भी सुबह आठ बजे तक रहेगा लेकिन सूरज निकलने के बाद इसे नंगी आँखों से देख पाना संभव नहीं होगा।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

18 hours ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

19 hours ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

21 hours ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

6 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

6 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago