देश

गौ हत्यारों को सजा दिलाने के समर्थन में आए टीवी के राम, यूपी सरकार का आया बड़ा फैसला !

Uttar Pradesh Govt: हिन्दू धर्म में गौ माता की पूजा की जाती है। लेकिन कुछ लोग इसके वाबजूद भी गौ हत्या करने से बाज नहीं आते हैं। गौ हत्या को लेकर देश में समय-समय बवाल होते आए हैं। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने गौ हत्या करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। यूपी सरकार के इस फैसले के समर्थन में टीवी के राम यानि कि, अरुण गोविल भी आए हैं। आइये जानते हैं गौ हत्या के विरोध में यूपी सरकार ने क्या अहम् फैसला लिया है और इस पर अरुण गोविल ने क्या विचार प्रकट किया है।

गौ हत्या पर उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया ये फैसला (Uttar Pradesh government took this Decision on Cow Slaughter)

Image Source: NOAH SEELAM VIA GETTY IMAGES

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हिन्दू धर्म में बेहद मान्यता प्राप्त गौ माता की हत्या करने वालों को अब 10 साल की सजा और पांच लाख रूपये का जुर्माना भरना होगा। गौरतलब है कि, इससे पहले गाय हत्या के लिए किसी भी तरह की सजा का प्रावधान नहीं था। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अब राज्य में गाय हत्या करने वालों के खिलाफ कड़े कानून बनाए हैं। बता दें कि, उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने इस पर मुहर भी लगा दी है। लिहाजा अब यूपी में गाय को मारने वालों की खैर नहीं। दस साल की सजा और पांच लाख रूपये जुर्माना निहायत ही एक कठोर ढंड है। जानकारी हो कि, यूपी सरकार ने गौ हत्या के विरोध में यह फैसला राज्य में गायों की अवैध तस्करी को रोकने के लिए भी लिया है।

अरुण गोविल ने किया फैसले का समर्थन
(Arun Govil supported the decision)

गाय हत्या के विरोध में उत्तर प्रदेश सरकार के लिए गए फैसले के समर्थन में टीवी पर रामानंद सागर के रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल भी आए हैं। आपको बता दें कि, अरुण गोविल ने यूपी सरकार के इस फैसले को अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। ट्विटर पर ट्वीट करते हुए उन्होनें लिखा है कि, “यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, गौ हत्या पर होगी दस साल की सजा और पांच लाख जुर्माना।” जानकारी हो कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लिया गया यह फैसला अभी विधानमंडल के दोनों सदनों में पास कराना बाकी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, जल्द ही इस सजा पर दोनों सदनों की भी मंजूरी मिल जायेगी।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago