देश

कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे ‘यमराज’, कहा- कोरोना से मुझे भी लगता है डर

Yamraj Get Vaccinated For Covid 19: कोरोना महामारी के खिलाफ अपने देश में जंग चल रही है। कोरोना वायरस का टीका अब देशभर में लोगों को दिया जा रहा है। इंदौर में वैक्सीनेशन के दूसरे फेज के दौरान एक ऐसी दिलचस्प घटना प्रकाश में आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया है।

स्वास्थ्य केंद्र में टीका लगवाने पहुंच गए यमराज(Yamraj Get Vaccinated)

इंदौर के एक स्वास्थ्य केंद्र में टीका लगवाने के लिए यमराज पहुंच गए। जब लोगों ने यहां यमराज को देखा तो उनके अचरज का ठिकाना ही नहीं रहा। यमराज इस केंद्र में पहुंचे और उन्होंने यहां पर स्वास्थ्यकर्मियों से टीका भी लगवाया।

इंदौर में प्रशासन का अभियान

Image Source – Bhaskar

दरअसल हुआ यह कि कोविड-19(Covid 19) के टीकाकरण के लिए पुलिस की तरफ से एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके द्वारा लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि जितने भी फ्रंटलाइन वर्कर हैं, उन्हें टीका अवश्य लगवा लेना चाहिए। लोगों तक इसी संदेश को पहुंचाने के लिए यमराज बन कर एक पुलिस वाले ने यहां टीका लगवाया।

डरना जरूरी है

टीका लगवा लेने के बाद टीकाकरण के बारे में यमराज(Yamraj Get Vaccinated) ने यह कहा कि वैक्सीन पूरी तरीके से सुरक्षित है और इससे डरने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोनावायरस से डरना जरूरी है, लेकिन उससे बचने के लिए वैक्सीन बहुत ही जरूरी है।

यह भी पढ़े

यमराज की अपील

यमराज ने लोगों से सुरक्षा नियमों का भी पूरा पालन करने की अपील की। यमराज ने यह भी कहा कि मुझे भी कोरोनावायरस से बहुत डर लगता है। कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर में प्रशासन की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से प्रशासन यह अपील भी कर रहा है कि कोरोना संक्रमण के मामले भले ही कम होते जा रहे हैं, लेकिन सुरक्षित रहने के उचित तौर-तरीकों का पूरा पालन करना बहुत ही जरूरी है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago