aljazeera
1000 Death Case Italy: चीन के वुहान शहर से निकलकर पूरी दुनिया में फैलने वाला कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही यूरोप में मचाई है। सभी यूरोपीय देशों में इटली इस वायरस की चपेट में सबसे ज्यादा आया है। हर नए दिन के साथ इटली में कोरोना वायरस से होने वाले मौतों का एक अलग आंकड़ा सामने आ रहा है। कोरोना वायरस की चपेट में आने से इटली में अब तक करीबन आठ हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है। नए रिपोर्ट के अनुसार यहाँ एक दिन में मरने वालों की संख्या दिल दहलाने वाली है। आइये विस्तार से जानते हैं इटली के हालातों के बारे में।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इटली में बीते शुक्रवार को सिर्फ एक दिन में करीबन एक हज़ार लोगों की जान गई है। इटली के अलावा यूरोप के अन्य देशों की बात करें तो स्पेन, ब्रिटेन और जर्मनी भी इस वायरस की चपेट में बुरी तरह से आ चुके हैं। लेकिन सभी देशों में से सबसे ज्यादा इटली प्रभावित हुआ है। केवल इटली में अभी कोरोना वायरस के करीबन 86 हज़ार से भी ज्यादा केस है। पूरे यूरोप में कोरोना वायरस से तीन लाख लोग पीड़ित हैं। ऐसा लग रहा है मानो वुहान नहीं इटली कोरोना वायरस के उत्पन्न होने का केंद्र हो। यहाँ हर दिन इस वायरस से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, इस हिसाब से मौत भी थमने का नाम नहीं ले रही है।
इस खतरनाक वायरस ने वर्तमान में दुनिया के करीबन साढ़े पांच लाख लोगों को अपनी चपेट में लिया हुआ है। पीड़ितों से ज्यादा इससे होने वाले मौतों का आंकड़ा खतरनाक है, अभी तक करीबन 26 हज़ार लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है। कह सकते हैं की चीन के बाद यूरोप इस वायरस से प्रभावित होने वाला सबसे बड़ा देश है। यूरोप के स्पेन की बात करें तो यहाँ एक दिन में बीते 24 घंटे में 800 लोगों की जान जा चुकी है। बात करें अमेरिका की तो वहां अभी वर्तमान में सोलह हज़ार नए केस आए हैं कोरोना वायरस के।
बात करें भारत की तो, यहाँ भी कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या में दिन बा दिन बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में यहाँ 75 से भी ज्यादा नए केस आए हैं, करीबन 800 से ज्यादा लोग इस वायरस से पीड़ित हैं और 20 लोगों की अभी तक जान चुकी है। भारत में कोरोना वायरस का पहला केस दक्षिण भारत के केरल से आया था। तेजी से बढ़ते हुए इस वायरस ने भारत के 27 राज्यों को अपने चपेट में लिया हुआ है। इसमें गोवा और अंडमान जैसे छोटे राज्य भी शामिल है। संपूर्ण भारत को लॉकडाउन करने के वाबजूद आये दिन इंडिया में नए केस आ रहे हैं। इसपर काबू अगर नहीं पाया गए तो आगे स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो सकती है।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…