विदेश

बड़ी खबर: प्रिंस चार्ल्स को पाया गया कोरोना पॉजिटिव, जानें क्या है पूरा मामला (Prince Charles Coronavirus )

Prince Charles Coronavirus: पूरा देश इन दिनों कोरोना वायरस की मार झेल रहा है। आए दिन हर शहर और देश से कोरोना वायरस के संदिग्धों और पीड़ितों के नए आंकड़ें सामने आ रहे हैं। इस बीमारी से बड़े से बड़े सेलिब्रिटी भी नहीं बच पाए हैं। अब जो खबर आ रही है वो सीधे लंदन के राजघराने के आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

संपूर्ण राजघराने में हड़कंप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ब्रिटेन के 71 साल के प्रिंस चार्ल्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद से ही पूरे राज घराने में हड़कंप की स्थिति है। बता दें कि, इस ब्रिटेन में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या कुल 422 है और करीबन 8077 लोग इस समय इसकी चपेट में हैं। इस समय प्रिंस चार्ल्स स्कॉटलैंड में आइसोलेशन में रह रहे हैं जहाँ उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद हैं, जिन्हें कोरोना नेगेटिव पाया गया है। पिछले कुछ महीनों से प्रिंस अपनी पत्नी के साथ स्कॉटलैंड में ही हैं और वहीं से राजकीय कामों को देख रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, प्रिंस चार्ल्स में फिलहाल कोरोना के माइल्ड सिम्प्टम है नजर आए हैं और उनके जल्द ठीक होने की प्रबल संभावना है।

यह भी पढ़े

मोनक्को के प्रिंस से मिलने के बाद पाए गए COVID-19 पॉजिटिव

जानकारी हो कि,ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स मोनक्को के प्रिंस अल्बर्ट से मिलने के बाद कोरोना वायरस से ग्रस्त पाए गए। फिलहाल मोनक्को के प्रिंस में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एक दूसरे को छूने से फैलने वाली इस बीमारी को हल्के में लेना लोगों को भाड़ी पड़ सकता है। अगर आप अभी भी नहीं संभलें तो फिर आप भगवान् भरोसे ही हैं। बता दें कि, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए लोगों को घर से बाहर निकलने पर तीन हफ़्तों के लिए पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago