विदेश

पूरी तरह से प्राइवेट है जापान के पारदर्शी पब्लिक टॉयलेट, अब गंदे पब्लिक टॉयलेट और नहीं!

जापान ने पब्लिक टॉयलेट(Public Toilet) में होने वाली गंदगी की समस्या से निपटने के लिए एक नए तरह के टॉयलेट बनाए है, जो खूबसूरत दिखने के साथ-साथ काफी हाईटेक भी है। फिलहाल ये टॉयलेट जापान के टोक्यो शहर में निप्पॉन फाउंडेशन ने बनाए हैं।  

रोजमर्रा की जिंदगी में पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने का ख्याल ही एक भयानक सपने की तरह होता है। पब्लिक टॉयलेट का नाम दिमाग में आते ही गंदे और बदबूदार टॉयलेट की फोटो बन जाती है, और अगर कभी मजबूरी में आपको पब्लिक टॉयलेट(Public Toilet) का इस्तेमाल करना भी पड़े, तो सबसे पहले वहां जाइए और लाइन में खड़े हो कर अपनी बारी का इंतजार करें। लेकिन जापान के टोक्यो शहर में इस सम्सया से निपटने के लिए नए तरीके के टॉयलेट बनाए गए हैं।

Image Source – Edition.cnn.com

टोक्यो शहर में “टोक्यो शौचालय परियोजना” के तहत निप्पॉन फाउंडेशन ने आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले पब्लिक टॉयलेट(Public Toilet) को एक नया रूप दिया है। फाउंडेशन के लोगों ने एक ऐसा टॉयलेट बनाया है जो पारदर्शी है। लेकिन ये टॉयलेट पारदर्शी होने के बावजूद आपकी पूरी प्राइवेसी का ध्यान रखता है।

कोई भी नहीं चाहता की जब वो टॉयलेट में हो तो उन्हें कोई दूसरा व्यक्ति बाहर से देखे, और इस पारदर्शी टॉयलेट को बनाते हुए इसका पूरा ध्यान रखा गया है। दरअसल देखने में तो ये टॉयलेट पारदर्शी(Transparent) लगता है, लेकिन जब कोई व्यक्ति अंदर से टॉयलेट का दरवाजा लॉक करता है तो ये पारदर्शी  से अपारदर्शी हो जाता है, जिससे आपको पूरी प्राइवेसी मिलती है, साथ ही आपको कोई भी बाहर से नहीं देख सकता। टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद जब दरवाजा खुला होता है, तो ग्लास एक बार फिर पारदर्शी हो जाता है।

यह भी पढ़े

इस तरह के पारदर्शी टॉयलेट(Transparent Toilet) बनाने के पीछे निप्पॉन फाउंडेशन का मकसद है की जब कोई भी व्यक्ति टॉयलेट(Public Toilet) का इस्तेमाल करके बाहर आए तो वो उतना की साफ हो, जितना उस वक्त था जब वो व्यक्ति टॉयलेट का इस्तेमाल करने के लिए अंदर गया है, टॉयलेट अगर पारदर्शी होंगे तो उसकी निगरानी करने में आसानी होगी।  

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago