विदेश

इन मुख्य वजहों से न्यूयॉर्क में एक लाख से भी ज्यादा लोग हुए कोरोना से संक्रमित !

Coronavirus New York: न्यूयॉर्क से आए हालिया रिपोर्ट के अनुसार वहां एक लाख से भी ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं। अमेरिका के इस शहर को कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट माना जा रहा है। दूसरी तरफ यहाँ मरने वालों की संख्या की बात की जाए तो छह हज़ार लोग अपनी जान गवां चुके हैं। कोरोना का फैलाव न्यूयॉर्क में कैसे हुआ इसे लेकर कुछ तथ्य सामने आए हैं जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि, कोरोना वायरस का फैलाव यहाँ मुख्य रूप से तीन वजहों से हुआ है। यहाँ हम आपको उन्हीं तीन कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिस वजह से न्यूयॉर्क में कोरोना ने लोगों का जीवन तहस नहस कर दिया है। आइये जानते हैं, कौन से हैं वो प्रमुख कारण।

Coronavirus New York – ये हैं वो मुख्य कारण जिस वजह से न्यूयॉर्क में हुआ कोरोना का फैलाव

अमेरिका में कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा तबाही न्यूयॉर्क शहर में ही हुई है। यहाँ का आलम यह है कि, एक लाख से भी ज्यादा लोग आज इस वायरस से ग्रसित हैं और छह हज़ार लोगों की जान चुकी है। इस संबंध में न्यूयॉर्क के मेजर का कहना है कि, अब कोरोना के मामलों में यहाँ काफी सुधार आया है और कुछ ही दिनों में लॉकडाउन भी हटाया जा सकता है। इसके अलावा बात करें यहाँ कोरोना के फैलाव की तो इसके लिए तीन कारक जिम्मेदार हैं।

  1. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, न्यूयॉर्क को अमेरिका का सबसे ज्यादा जनसँख्या घनत्व वाला शहर माना जाता है। केवल न्यूयॉर्क में 90 लाख के लगभग लोग रहते हैं। यहाँ केवल एक किलोमीटर के दायरे में ही दस हज़ार से ज्यादा लोग रहते हैं। आस पास के छोटे-छोटे जगहों से भी यहाँ रोज लोग काम के लिए आते हैं। इसके अलावा बाहर देशों से यहाँ टूरिस्ट भी काफी ज्यादा संख्या में आते हैं, इस वजह से भी यहाँ के मुख्य जगहों लोगों की अच्छी खासी भीड़ रहती है। जाहिर हैं कि, जनसँख्या ज्यादा होने की वजह से भी यहाँ कोरोना का फैलाव काफी तेजी से हुआ है।
  2. एक शोध के अनुसार न्यूयॉर्क में हर साल करीबन छह करोड़ से भी ज्यादा टूरिस्ट आते हैं। कोरोना के फैलाव का एक मुख्य कारण यहाँ इसे भी माना जा रहा है। न्यूयॉर्क के लिए हर देश से सीधी फ्लाइट है। अमेरिका आने वाला हर शख्स पहले न्यूयॉर्क ही आता है। यहाँ तक की अमेरिका के किसी शहर में जाने के लिए पहले न्यूयॉर्क आना होता है। यहाँ कोरोना का पहला केस मार्च के फर्स्ट वीक में आया था, इससे पहले अमेरिका ने चीन से आने वालों की स्क्रीनिंग तो शुरू कर दी थी लेकिन यूरोप से आने वालों की नहीं। इस वजह से भी यहाँ कोरोना ने सबसे ज्यादा लोगों को संक्रमित किया है।
  3. न्यूयॉर्क में कोरोना के फैलने का सबसे मुख्य कारण गरीबी को भी माना जा रहा है। यहाँ क़्वींस और ब्रोंक्स जैसे इलाके हैं जहाँ ऐसे लोग सबसे ज्यादा रहते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आपको बता दें कि, न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा कोरोना का प्रसार इन्हीं इलाकों में हुआ है।

यह भी पढ़े कोरोना: माफिया इस देश में गरीबों में बांट रहे खाना, इंटरेस्ट फ्री लोन भी दे रहे

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

7 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago