Tips For Dress: स्किन टोन या टाइप हर किसी का अलग अलग होता है। आउटफिट्स और उसके रंग का चुनाव भी इन्हें ध्यान में रखते हुए ही किया जाना बेहतर होता है। जिस तरीके से हर किसी की अलग अहमियत होती है, हर किसी की अलग खासियत होती है, उसी तरीके से हर व्यक्ति की अपनी अलग-अलग तरह की स्किन टोन भी होती है। विशेषज्ञों की मानें तो यदि आप अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखकर कपड़ों का चुनाव करते हैं तो इससे आपको एकदम स्टाइलिश और बेहतरीन लुक मिलता है।
जिन लोगों की त्वचा का रंग गोरा होता है, उन पर बैंगनी रंग के कपड़े ज्यादा अच्छे लगते हैं। इन रंगों के कपड़ों में वे बहुत ही आकर्षक नजर आते हैं। इस तरह के स्किन टोन पर अर्थ कलर शेड्स भी बहुत जंचते हैं। रॉयल में न केवल आप एलिगेंट दिखती हैं, बल्कि सेलिब्रिटी लुक भी आपको मिल जाता है। मिलिट्री कलर भी आप इन्हें कह सकते हैं। इसके अलावा रॉयल ब्लू कलर भी इन पर बहुत जंचता है। इस रंग में आप न केवल एलिगेंट नजर आती हैं, बल्कि सेलिब्रिटी लुक भी आपको मिल ही जाता है।
इसके अलावा नियॉन कलर जो कि जल्दी कोई नहीं पहनता है, फेयर स्किन टोन वाले यदि इसे पहनते हैं तो उनके लिए यह किसी कॉम्प्लिमेंट से कम नहीं है। इस कलर को बहुत ही आसानी से वे कैरी कर सकते हैं। बॉलीवुड सितारों के बीच इन दिनों इसका क्रेज काफी देखने को मिलता रहा है। फेयर स्किन टोन वालों को काले और सफेद रंगों से थोड़ा परहेज करना चाहिए। गोल्डन कलर का आउटफिट कैरी करने के दौरान भी उन्हें सावधान रहना चाहिए। बैंगनी, गुलाबी, सिल्वर, ग्रे और नीला रंग उन पर ज्यादा अच्छे लगते हैं।
पीला रंग इन पर खूब फबता है। मस्टर्ड कलर का भी चुनाव इस स्किन टोन वाले कर सकते हैं। इसके अलावा ग्रीन या फिर हरे रंग के हल्के और मिक्स मैच शेड्स भी इस तरह के स्किन टोन पर खिल जाते हैं। त्वचा को अपनी यदि आप चमकाना चाहती हैं तो यह एक बेहतरीन विकल्प है। लाल रंग भी इस स्किन पर बहुत जंचता है। इसके अलावा नीला रंग भी इनकी खूबसूरती को निखार देता है। सफेद, चमकीले कलर और पेस्टल कलर शेड्स से इन्हें दूर रहना चाहिए। हरा, ब्लैक, नेवी ब्लू, ब्राउन, पीला, ऑरेंज, टैन और ग्रे रंग इन पर शूट करते हैं।
यह भी पढ़े:
ज्यादा चमकीला या ज्यादा लाइट रंगों को छोड़कर बाकी सभी रंग इस स्किन वाले ट्राई कर सकते हैं। मरून या वाइन रंग इन पर खूब फबते हैं। खाकी या येलो ब्राउन रंग भी इन की रंगत में चार चांद लगाने का काम करते हैं। पिंक कलर सांवले रंग की स्किन वाली लड़कियों को जरूर ट्राई करना चाहिए। शाइनी पर्पल रंग भी इन पर जंचता है। हल्के लाल रंग के कपड़े पहनने पर तो यह कहर ही ढा सकती हैं। लाइट येलो, ऑरेंज और बेबी पिंक रंगों से इन्हें दूर रहना चाहिए।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…