फैशन

इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक, हर लुक हिमांशी खुराना का आ सकता है आपके काम

Himanshi Khurana: पंजाबी सिंगर और मॉडल हिमांशी खुराना की पहचान बिग बॉस 13 की वजह से घर-घर में हो चुकी है। असीम रियाज के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर हिमांशी खुराना इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, अपनी लव लाइफ के अलावा भी एक और बात के लिए भी वे जानी जाती हैं। यह है उनका ड्रेसिंग स्टाइल। उनकी तस्वीरों को देखने के बाद यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक हर तरह का लुक हिमांशु एकदम लाजवाब नजर आता है। यदि आप भी हिमांशी की तरह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो उनके इन लुक्स को आप अपना सकती हैं।

1. ग्रीन शरारा

Navbharattimes

इस ड्रेस को अली अलवर ने डिजाइन किया है। इस ड्रेस में हिमांशी(Himanshi Khurana) की खूबसूरती तो एकदम देखते ही बन रही थी। मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिप कलर और स्मोकी आईज हिमांशी के लुक को एकदम कंप्लीट लुक प्रदान कर रही थी। साथ में पार्टेड हेअर, कानों में लंबे-लंबे डैंगलर्स और बगल में गोटा पत्ती दुपट्टा भी उनके लुक में चार चांद लगाता हुआ नजर आ रहा था। आप भी यदि हाल फिलहाल में कोई फंक्शन में हिस्सा लेने जा रही हैं तो हिमांशी खुराना के इस लुक को अपना सकती हैं।

2. ब्लू अनारकली

Navbharattimes

ऑफिस पार्टी में जाने के लिए यदि आप कोई बहुत ही साधारण और स्टाइलिश लुक ढूंढ रही हैं तो हिमांशी खुराना(Himanshi Khurana) के इस लुक से आपको प्रेरणा लेनी चाहिए। ब्लू अनारकली में हिमांशी खुराना बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। उनकी इस ड्रेस पर नीचे चौड़े-चौड़े बॉर्डर का काम किया हुआ नजर आ रहा है। यही नहीं दुपट्टे को ज्यादा हैवी नहीं बनाया गया है। उस पर बूटी के प्रिंट को जगह दी गई है। बिल्कुल सामान्य मेकअप, माथे पर बिंदी और वरमेलियन रंग की लिपस्टिक से उनका यह लुक पूरा हो रहा है।

3. V शेप ब्लैक गाउन

Navbharattimes

शाम की पार्टी में यदि आपको जाना है या फिर ऑफिस के किसी इवेंट में हिस्सा लेना है और आपको समझ ही नहीं आ रहा है कि क्या पहन कर आपको जाना चाहिए, तो ऐसे में हिमांशी खुराना का यह लुक आपके लिए सबसे परफेक्ट विकल्प साबित हो सकता है। V नेक शेप में डिजाइन किया हुआ हिमांशु खुराना का यह ब्लैक गाउन आपको वास्तव में स्टाइलिश बना देगा। साथ में हिमांशी के इस लुक की यदि बात की जाए तो अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने अपने कानों में लंबी इयररिंग्स पहनी हुई हैं। वरमेलियन लिपस्टिक भी उन पर खूब फब रही है।

4. ऑफ शोल्डर हाई स्लिट गाउन

Navbharattimes

हिमांशी(Himanshi Khurana) ने ब्लैक एंड ब्लू सिमरी कलर की हाई स्लिट वन पीस ड्रेस को अपने लुक को पूरा करने के लिए पहना हुआ है। मेकअप इसमें बहुत ही सिंपल है और अपने बालों को उन्होंने खुला रखा है।

5. ब्राइडल अवतार

Navbharattimes

रेड लहंगे में उनका लुक देखते ही बन रहा है। थ्रेड वर्क का इसमें काम किया गया है। बूटी प्रिंट वाला ब्राइडल दुपट्टा उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है। हैवी मेकअप के साथ भारी भरकम नेकलेस और रेड लिपस्टिक से उनका लुक पूरा हो रहा है।

यह भी पढ़े:

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago