लाइफस्टाइल

सेहत के साथ साथ स्किन को भी स्वस्थ रखता है घी, जानिए इसके अंदर मौजूद पोषक तत्वों के बारे में

Ghee Benefits For Skin In Hindi: सर्दियों में त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए इंसान तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है और इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन रूखी और बेजान नजर आने लगती है। सर्दियों के मौसम में त्वचा की खास देखभाल करने की जरुरत होती है लेकिन बराबर जानकारी न होने की वजह से हम अपने चेहरे में कई ऐसी चीजों को अप्लाई कर लेते हैं जिससे कि, बाद में खुजली की समस्या और लाल दाने होने लगते हैं। सर्दियों में त्वचा का खास ख्याल घी के जरिए भी रखा जाता है लेकिन लोगों की इसकी जानकारी नहीं है। आज के इस स्पेशल लेख में हम आपको घी के जरिए त्वचा को रूखेपन से बचाने के कई तरीकों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

स्किन में घी का उपयोग करने से होते हैं ये फायदे(Ghee Benefits For Skin In Hindi)

1. त्वचा में नमी बनाए रखता है

नियमित रूप से चेहरे में देसी घी का इस्तेमाल करने से त्वचा में नमीं बनी रहती है और त्वचा धीरे-धीरे त्वचा से रूखापन दूर होने लगता है। ड्राइनेस को दूर करने के लिए आप किसी भी मौसम में घी का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकते हैं और यह एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र है, इस वजह से आप इसका इस्तेमाल ओवरनाइट भी कर सकते हैं।

2. पिंपल्स को रखे कोसों दूर

स्किन में मौजूद पिंपल्स को दूर रखने के लिए आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए आपको एक चम्मच बेसन में थोड़ा सा घी और गुलाब जल को डालकर एक पेस्ट बना कर चेहरे पर अप्लाई करें। पेस्ट सूखने के बाद सामान्य पानी से चेहरे को साफ करें। नियमित रूप से ऐसा करने पर चेहरे पर मौजूद सभी पिंपल्स धीरे धीरे समाप्त हो जाएंगे और आपका चेहरा एक बार फिर से निखार युक्त दिखेगा।

3. पिगमेंटेशन को करे दूर

घी से चेहरे की रौनकता लौट आती है और साथ ही साथ बढ़ती हुई उम्र की वजह से पिगमेंटेशन की समस्या भी नहीं होती है। चेहरे पर घी का इस्तेमाल करने से लेयर्स में कोलोजन का स्त्रोत बढ़ जाता है जो स्किन पर एजिंग इम्पैक्ट को कम करने का काम करता है। इसके साथ ही घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एलीमेंट्स बॉडी के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होते हैं। पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए आप घी का इस्तेमाल कॉफी या एलोवेरा जेल के साथ कर सकते हैं।

4. डार्क सर्कल्स की समस्या नहीं होगी

बिजी कॉर्पोरेट शेड्यूल की वजह से डार्क सर्कल्स की समस्या आम हो गई है और हर एक दूसरा व्यक्ति इस समस्या से ग्रसित है। ऐसे में डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए घी सबसे कारगर उपचार के रूप में सामने आता है, नियमित रूप से इसके इस्तेमाल से कम समय के अंदर डार्क सर्कल्स की समस्या ने निजात पाया जा सकता है। रोज रात को सोते समय फिंगर की सहायता से आँखों के नीचे घी लगाएं और सुबह सादे पानी से चेहरा धुले, ऐसा करने से डार्क सर्कल्स की समस्या से जल्द ही निजात मिल सकती है।

5. फटे होंठों से मिलेगा छुटकारा

बदलते हुए खान पान और मौसम की वजह से कई मर्तबा हम अपने होंठों की देखभाल करने में पीछे छूट जाते हैं और इसी वजह से होंठ ड्राई और फट जाते हैं, जोकि देखने में भी खराब दिखता है। ऐसे में घी को लिप्स में लगाने से इसमें मौजूद एलीमेंट्स फॉस्फोलिपिड्स लिप्स को फटने से रोकते हैं। फटे होंठों की सुरक्षा के लिए घी में हनी मिलाकर इसका इस्तेमाल करें।

Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago