medicalnewstoday
Goji Berries Benefits in Hindi: हम हमेशा अपने आर्टिकल में आपको ऐसे औषधीय फलों के बारे में बताते हैं जिसका सेवन स्वास्थय के लिए काफी लाभदायी होता है। इस कड़ी में आज हम आपको बताएंगे गोजी बेरी के बारे में। बता दें कि गोजी बेरी मुख्यत: रूप से चीन में पाया जाने वाला फल है, जो लाल रंग का एक छोटा से फल होता है। भारत में यह फल हिमालय के निचले भाग में उगता है और वहीं पर पाया जाता है।
बता दें कि गोजी बेरी खाने में बहुत अधिक स्वादिष्ट तो होता ही है इसी के साथ यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। गोजी बेरी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। बता दें कि यह खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि अब तो बाजारों में इसके फ्लेवर की और भी कई चीजें मिलने लगी हैं। यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से गोजी बेरी के फल का सेवन करता है तो उसे हृदय, आंखों व नसों को सुरक्षा संबंधी कोई परेशानी नहीं होती है।
बता दें कि गोजी बेरी पूरी दुनिया में भी अपने गुणों की वजह से काफी मशहूर है। इसे एनर्जी बॉम्ब भी कहा जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं गोजी बेरी में पाई जाने वाली न्यूट्रिशियन वैल्यू के बारे में।
| न्यूट्रिशन | वैल्यू (प्रति 100 में) |
| पानी | 7.50 ग्राम |
| प्रोटीन | 14.26 ग्राम |
| लिपिड (फैट) | 00.39 ग्राम |
| कार्बोहाइड्रेट | 77.06 ग्राम |
| फाइबर | 13.00 ग्राम |
| शुगर | 45.61 ग्राम |
| मिनरल | वैल्यू (प्रति 100 ग्राम में) |
| कैल्शियम | 190 एमजी |
| आयरन | 6.80 एमजी |
| सोडियम | 298 एमजी |
| विटामिन | वैल्यू (प्रति 100 ग्राम में) |
| विटामिन सी | 48 एमजी |
| विटामिन ए | 26822 आईयू |
| अमीनो एसिड | वैल्यू (प्रति 100 ग्राम में) |
| आर्जिनाइन | 0.722 ग्राम |
| एस्पर्टिक एसिड | 1.711 ग्राम |
| ग्लूटामिक एसिड | 1.431 ग्राम |
| प्रोलीन | 1.000 ग्राम
|
गोजी बेरी में पाए जाने वाले तत्व हमारे शरीर को ऊर्जावान रखते हैं। हमने आपको ऊपर टेबल में इसकी न्यूट्रिशियन वैल्यू बताई है, जिसके अनुसार महज 100 ग्राम गोजी बेरी फल में 1461 किलोजॉल्स एनर्जी प्राप्त होती है। बता दें कि लोग एक्सरसाइज शुरू करने से पहले गोजी बेरी के फल का सेवन करते हैं, जिससे उनके शरीर को एनर्जी मिल सके।
गोजी बेरी में भरपूर मात्रा मे विटामिन-ए पाया जाता है, जिसमें न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं। बता दें कि न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण आंखो के लिए काफी लाभदायी होती हैं। इसके साथ ही विटामिन ए में “बीटा केरोटीन्स” पाया जाता है। यदि हम रोजाना 10 से 20 ग्राम गोजी बेरी का सेवन करते हैं तो इसके सेवन से हमारे शरीर में विटामिन-ए की मात्रा भरपूर रहती है। इसके अलावा गोजी बेरी में एंथोसायनिन्स नामक तत्व पाया जाता है, जो उम्र के साथ होने वाली मांसपेशियों की क्षति को भी कम कर देता है।
गोजी बेरी में काफी मात्रा में पॉलिफेनल्स, एंथोसायनिन, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स और फाइबर पाए जाते हैं। बता दें कि गोजी बेरी में पाए जाने वाले ये सभी तत्व ह्रदय संबंधी रोगों से खतरे को कम करते हैं और ह्रदय को स्वस्थ रखते हैं। एंथोसायनिन में एक प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते है जिसकी वजह से ही गोजी बेरी का रंग लाल होता है। इसी के साथ यह शरीर के “बैड कोलेस्ट्रॉल” को भी संतुलित रखते हैं।
गोजी बेरी में पाए जाने वाले तत्व हमारे शरीर के खून में शुगर का लेवल को कम करके हाइपोग्लाइसेमिक पर प्रभाव डालता है। बता दें कि काफी लोग गोजी बेरी का सेवन डायबिटीज मेलिटस जैसी बीमारी में करते हैं और इसे इस बीमारी का आयुर्वेदिक इलाज मानते हैं। बता दें कि डायबिटीज मेलिटस आमतौर पर डायबिटीज का सबसे आम प्रकार है. यह तब होता है जब शरीर इन्सुलिन (एक विशेष हार्मोन) का ठीक से उपयोग नहीं कर पाता और जब ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से बढ़ जाता है।
बता दें कि चीन में गोजी बेरी का उपयोग मुख्यत: ट्यूमर का इलाज करने के लिए किया जाता है। 2011 में चीन की निंगजिया यूनिवर्सिटी में एक अध्ययन के दौरान सामने आया था कि गोजी बेरी के फल में विशेष प्रकार का विटामिन (2-O-β-D-glucopyranosyl-L-ascorbic acid) होता है, जो सर्वाइकल कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।
बता दें कि गोजी बेरी फल का उपयोग शरीर में तंत्रिका संबंधी रोगों के उपचार में और तंत्रिका संबंधी रोगों की रोकथाम में भी किया जाता है। गोजी बेरी हमारे शरीर में ग्लूटामेट टॉक्सीसिटी को कम करने में भी काफी मदद करता है। इसे एक्साइटोटॉक्सिटी के नाम से भी जाना जाता है।
बता दें कि जो लोग वजन कम कर रहे हैं उनके लिए गोजी बेरी का सेवन काफी लाभदायी होता है। इसलिए जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए गोजी बेरी का सेवन बहुत ही लाभदायी है। बता दें कि यह वजन तो कम करता ही है इसके साथ ही यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। यह अन्य वजन कम करने वाली चीजों की तरह बेस्वाद नहीं होता है।
गोजी बेरी में काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, इसलिए ऐसा माना जाता है कि गोजी बेरी हमें जवान रखने में भी मदद करता है।
दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।यह भी पढ़े:
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…