Morning Habits: पुराने जमाने में लोग विशेष रूप से सेहतमंद रहने के लिए दवाईयों का कम सेवन करते थे। उनकी लाइफस्टाइल ऐसी थी की वो बीमार भी बहुत कम पड़ते थे। आपके घर में यदि कोई बड़े बुजुर्ग हों तो आप जरूर देखते होंगें कि, वो सुबह काफी जल्दी उठ जाते हैं। आयुर्वेद में सुबह उठने की आदत को शरीर के लिए बेहद लाभदायी माना गया है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही मॉर्निंग रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाने से आप भी बहुत तरह की बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। आईये जानते हैं, कौन सी हैं वो सुबह की आदतें जिन्हें अपना कर आप स्वस्थ्य रह सकते हैं।
आपको बता दें कि, रोजाना चार लीटर पानी पीना हमारे शरीर के लिए तो आवश्यक है ही, इसके साथ ही आपको अपने दिन की शुरुआत भी एक से दो ग्लास पानी के साथ करनी चाहिए। सुबह सबसे पहले गुनगुने पानी का सेवन करना बेहद लाभदायी होता है। इससे आपका पेट साफ़ रहता है और मेटाबोलिज्म ठीक रहता है। इसलिए हमेशा स्वस्थ्य रहने के लिए रोजाना सुबह उठने के बाद एक से दो ग्लास गुनगुना पानी पीना ना भूलें।
बेहतर सेहत के लिए रोजाना सूर्योदय से पहले कम से कम आधा घंटा भी वॉक पर जरूर जाए। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है और शरीर में स्फूर्ति भी आती है। शरीर में लगने वाली सुबह की ताज़ी हवा विशेष रूप से शरीर को ऊर्जा से भर देते हैं और आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और मोटापे की समस्या से भी बचाते हैं। बहरहाल इस आदत को भी अपनी मॉर्निंग रूटीन में जरूर शामिल करें।
सुबह-सुबह योग करना भी शरीर के बेहद लाभदायी माना जाता है। योगासन और मैडिटेशन आपको मन की शांति देते हैं और पूरे दिन आपको पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। योग को विभिन्न प्रकार की बीमारियों के लिए भी रामबाण माना गया है। याद रखें यदि आप सुबह केवल दस मिनट के लिए भी योगा करते हैं तो इससे आपको शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों में लाभ मिलता है।
ये तो आपने जरूर सुना होगा कि, आपका सुबह का नाश्ता शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण माना जाता है। आप पूरे दिन भले ही कुछ ना खाएं लेकिन सुबह के नाश्ते को किसी भी स्थिति में इग्नोर ना करें। सुबह का नाश्ता समय पर करने के साथ ही हेल्दी भी होना चाहिए। जी हाँ, रोजाना सुबह 8 से नौ के बीच नाश्ता जरूर करें, कोशिश करें कि आपके नाश्ते में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा हो। प्रोटीन युक्त नाश्ता करने से शरीर में फैट जमा नहीं होता है और आपको ज्यादा देर तक भूख भी नहीं लगती।
यह भी पढ़े
इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपनी जिंदगी को कोसते रहते हैं। ऐसा करने से आप मानसिक रूप से भी परेशान होते हैं और शारीरिक भी। इंसान को जितना मिला है उसी में खुश रहने की आदत डाल लेनी चाहिए। अपने अंदर से नेगेटिविटी को ख़त्म करें और इस जीवन के लिए ईश्वर का धन्यवाद करें।
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…