हेल्थ

अंडे करते हैं शरीर में कई पौषक तत्वों की पूर्ति, नियंत्रित मात्रा में खाने से मिलते हैं ढेरों फायदे

Ande Khane Ke Fayde: ‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’, यह जिंगल तो आपने सुनी ही होगी। सही मायनों में अंडे सेहत का खजाना हैं, फिर चाहे वो कच्चे हों या उबले हुए। इसलिए बहुत से लोग दिन में एक बार इसका सेवन करते ही हैं। वहीं कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि अंडे की ज़र्दी में भारी मात्रा में कोलेस्ट्रोल पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होता है। लेकिन सच मानिए किसी भी चीज को यदि सीमित मात्रा में खाया जाए तो वह कभी नुकसान नहीं देती, बस आपको उससे एलर्जी ना हो। तो चलिए आज आपको बताते हैं अंडे खाने के फायदे(Ande Khane Ke Fayde), जिन्हें जानने के बाद यदि आप अंडे नहीं भी खाते हैं तो खाने का मन बना सकते हैं।

अंडे खाने के फायदे (Ande Khane Ke Fayde)

  • होगी वसा की पूर्ति आप शायद इस बात से अनजान होंगे कि अंडे का सेवन करने से शरीर को वसा मिलती है। यदि आप रोज एक अंडे का सेवन करते हैं तो वसा की पूर्ति भी होगी और यह कंट्रोल में भी रहेगी।
  • करे वजन नियंत्रित अंडा खाने के बाद काफी समय तक आपका पेट भरा रहता है और आपको जल्दी भूख नहीं लगती। इस तरह आप ओवरइटिंग से बच जाते हैं और आपका वजन नियंत्रित रहता है।
  • आँखों के लिए बेहद लाभकारी रोजाना एक अंडे का सेवन करने से आपके शरीर में कैरोटिनायड्स की पूर्ति होती है। यह आपकी आंखों की कोशिकाओं को मजबूत करने के साथ ही मोतियाबिंद के खतरे से भी बचाता है।
  • हृदय रोग से बचने में सहायक कुछ शोधों से यह पता चला है कि अंडा खाने से रक्तवाहिनियों में खून का थक्का नहीं जमता और हार्ट स्ट्रोक या हार्ट अटैक की संभावना भी कम हो जाती है। इसके इतर अंडे में मौजूद केओलीन, दिमाग, तंत्रिका और हृदय-धमनी की क्रियाविधि को भी दुरुस्त रखता है।
  • ऊर्जा का बढ़िया स्रोत अंडा कमाल का एनर्जी बूस्टर है। यह आलस्य को भगा कर शरीर को ऊर्जा देता है। यदि आप दिन भर ऊर्जावान रहना चाहते हैं तो रोज सुबह नाश्ते में अंडे का सेवन करें, क्योंकि इसके पीले भाग में मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर को ढेर सारी ऊर्जा देते हैं।
  • प्रोटीन की ना होगी कमी अंडा प्रोटीन का खजाना होता है। इसमें मौजूद एल्ब्यूमिन प्रोटीन शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है और शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है।
  • स्तन कैंसर का खतरा करे कम अंडा स्तन कैंसर की संभावना को बेहद कम कर देता है। एक शोध के अनुसार यदि महिलाएं एक हफ्ते में कम से कम 6 अंडों का सेवन करें तो उनको 44% तक स्तन कैंसर होने की संभावना कम होगी।
  • बालों व नाखूनों के लिए भी फायदेमंद एक अंडे में 6 ग्राम तक हाई प्रोटीन व 9 अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। इसके अलावा इसमें सल्फर व कई प्रकार के खनिज व विटामिन भी होते हैं और ये सभी मिलकर बालों व नाखूनों को मजबूत बनाते हैं।
  • हड्डियाँ भी होंगी मजबूत अंडे में मौजूद विटामिन-डी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह शरीर में सूर्य की किरणों को समावेश करता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।
  • अन्य पोषक तत्व अंडा पोषक तत्वों का खजाना होता है, इसमें भारी मात्रा में विटामिन ए, डी, बी12, रिबाफ्लेविन, फास्‍फोरस और फोलेट जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी शरीर की क्रियाओं को सुचारू बनाए रखने में मदद करते हैं और साथ ही साथ दिमाग को मजबूत कर आंखों की रौशनी भी बढ़ाते हैं।

हम उम्मीद करते हैं आपको अंडे के फायदे(Ande Ke Fayde) पसंद आए होंगे। हमें अपने विचार कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएं।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago