हेल्थ

बच्चेदानी में है सूजन, तो अपनाएं ये बेजोड़ घरेलू नुस्खे

Bachedani Me Sujan Ka Gharelu Ilaj: किसी भी महिला के लिए मां बनना बेहद खुशी का पल होता है। लेकिन समस्या तब आती है जब बच्चेदानी में सूजन आ जाती है। बच्चेदानी, महिलाओं का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, क्योंकी इसी में वे पूरे 9 महीने अपने बच्चे को पालती हैं। वैसे तो इसका एक निश्चित आकार होता है, किन्तु कई बार सूजन के कारण पेट बढ़ने लगता है।

बाहर से देखने पर यह लगभग प्रेगनेंसी जैसा ही दिखता है। बच्चेदानी में सूजन के दौरान ज्यादातर महिलाएं बुखार, मितली, सिर दर्द, पेट दर्द और कमर दर्द की समस्या से भी ग्रसित हो जाती हैं और कई बार यूरिन के रास्ते से ब्लड भी निकलने लगता है। ऐसे में डॉक्टर से इलाज करवाना तो अच्छा होता ही है, लेकिन आप बच्चेदानी की सूजन के लिए घरेलू उपाय भी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं बच्चेदानी में सूजन के घरेलू नुस्खे।

बच्चेदानी की सूजन के घरेलू उपायय(Bachedani Me Sujan Ka Gharelu Ilaj)

  1. जूस है बेहद फायदेमंद
    बच्चेदानी में सूजन से पीड़ित महिला के लिए संतुलित आहार के साथ ही फलों का जूस पीना बेहद फायदेमंद होता है। पीड़ित महिलाएं, डॉक्टर से परामर्श कर चार-पाँच दिन तक उपवास रखें और केवल फलों का जूस पिएं।
  2. निर्गुंडी का औषधीय पौधा
    निर्गुंडी के पौधे में वेदना शामक व मज्जा तंतुओं को शक्ति देने का औषधीय गुण होता है और इसके इस्तेमाल से बाहरी या भीतरी सूजन को कम किया जा सकता है।
  3. बादाम के सेवन से
    यह तो आप जानते ही हैं कि बादाम आपकी सेहत बनाने के साथ ही दिमाग को भी तेज करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये बच्चेदानी की सूजन में भी लाभकारी होते हैं। इसके लिए एक चम्मच बादाम रोगन, तीन चम्मच शरबत बनफ्सा और खांड को पानी में मिलाकर सुबह-सुबह पिएं। साथ ही एक रुई के फ़ोहे को बादाम रोगन में भिगाकर जननांग के मुंह पर रखें।
  4. कासनी की जड़
    कासनी की जड़ को 6-6 ग्राम गुलबनफ्सा व वरियादी, 5 ग्राम गावजवां और तुख़्म कसूम व 6 ग्राम बारीक पीसी मुनक्का के साथ, 1 गिलास पानी नियमित रूप से पीने से बच्चेदानी की सूजन में राहत मिलती है।
  5. चिरायता भी है एक उपाय
    चिरायता भी औषधीय गुण वाला होता है। चिरायते के पानी से योनि को धोकर पानी में पिसे हुये चिरायते का लेप, पेट और योनि पर करने से गर्भाशय की सूजन से राहत मिलती है।
  6. पैरों को ऊपर उठाकर मिलेगा आराम
    दिन में दो-तीन बार अपने पैरों को एक घंटे उठाकर लेटने और आराम करने से भी बच्चेदानी की सूजन में आराम मिलता है।
  7. चटपटी-तली चीजों से परहेज
    चटपटी और तली चीजें आपकी समस्या और बढ़ा सकती हैं। इसलिए जब तक सूजन खत्म ना हो इन चीजों से दूरी बनाए रखें।
  8. अरंडी के पत्तों का रस
    अरंडी के पत्तों का रस भी काफी लाभदायक होता है। इस रस को छानकर इसमें रुई भिगो लें और गर्भाशय के मुंह पर नियमित रूप से तीन-चार दिनों तक रखें। बच्चेदानी की सूजन में बहुत लाभ मिलेगा।
  9. अन्य उपाय-
    इन सब के अलावा आप 120 ग्राम अशोक वृक्ष की छाल, सौ-सौ ग्राम वरजटा, काली सरिवा, लाल चन्दन, दारुहल्दी, मंजीठ को छोटी इलायची के दाने और 50 ग्राम चंद्रपुटी प्रवाल भस्म, 40 ग्राम सहस्त्रपुटी अभ्रक भस्म, 30 ग्राम वाङ भस्म और लौह भस्म तथा 10 ग्राम मकरध्वज गंधक जारित लेकर इनका चूर्ण बना लें। इसके बाद इसमें खींरेटी सेमल की छाल तथा गूलर की छाल के काढ़े में 3-3 दिन खरण करके 1-1 ग्राम की गोलियां बनाकर सूखा लें। अब ये 1-2 गोली रोजाना गाय के दूध के साथ लें। बच्चेदानी की सूजन में बेहद फायदा होगा।

उम्मीद है बच्चेदानी की सूजन कम करने के घरेलू नुस्खे(Bachedani Me Sujan Ka Gharelu Ilaj) आपको जरूर फायदा देंगे। अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Hindi.RapidLeaks इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Facebook Comments
Damini Singh

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 hours ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 day ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

3 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago