Benefits of Dry Ginger Powder in Hindi : सर्दियों के मौसम में लोग अपने आप को गर्म रखने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं कुछ लोग आधुनिक उपकरणों का उपयोग कर शरीर को गर्म रखते हैं तो वहीं कुछ लोग अपने खान-पान में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जिनकी तासीर गर्म हो। सर्दियों के मौसम में लोग अपने भोजन में अदरक का इस्तेमाल बहुतायत में करते हैं। अगर इस अदरक को सुखा दिया जाए तो वह अदरक सोंठ का रूप ले लेती है। आज के इस लेख में हम आपको सोंठ में मौजूद औषधीय तत्व और इससे होने वाले चिकित्सीय फायदाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे
अदरक को सुखाकर सोंठ तैयार की जाती है और कई डायटिशियन ने इस बात को स्वीकार किया है कि सर्दियों में इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आमतौर पर सोंठ को इसके एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल एलिमेंट्स की वजह से जाना जाता है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि, इसमें विटामिन सी, आयरन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर की विभिन्न प्रकार की रोगों से रक्षा करते हैं और शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।
सर्दियों के मौसम में उम्र दराज लोगों के शरीर में असहनीय दर्द होता है। इसी वजह से इन लोगों को सलाह दी जाती है कि, सोंठ के पाउडर का इस्तेमाल करें सोंठ में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी एलिमेंट न सिर्फ अर्थराइटिस के दर्द से राहत दिलाता है। बल्कि मांसपेशियों की सूजन को कम कर हड्डियों को मजबूत बनाता है।
सोंठ में थर्मोजेनिक एलिमेंट पाया जाता है और यह एलिमेंट मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने में सहायक होता है जो लोग सूट के पाउडर का नियमित सेवन करते हैं उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल रहता है इससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट पैदा नहीं होता।
सर्दियों के मौसम में जुकाम और बुखार आम समस्याएं हो गई हैं। ऐसे में सोंठ का सेवन किसी रामबाण से कम नहीं है जुकाम और बुखार से बचने के लिए आप सोंठ को चाय में डालकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहे तो तुलसी, काली मिर्च, दालचीनी, लौंग और सोंठ पाउडर को मिलाकर काढ़ा बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
सोंठ के पाउडर का इस्तेमाल खाने के साथ-साथ शरीर पर मालिश के लिए भी किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति सोंठ के पाउडर का पेस्ट बनाकर उसे अपने माथे पर लगता है तो उससे उसका सर दर्द धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है। वहीं अगर कोई शख्स गले के दर्द से परेशान है तो इस पेस्ट का इस्तेमाल वह गले पर भी कर सकता है।
नोट – इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश से लिखा गया है। अतः किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर्स की सलाह अवश्य लें।
Video of Zomato Delivery Boy With a Little Girl Goes Viral: घर चलाने के लिए…
Black Tea Pine Ke Fayde भारत देश में सबसे अधिक पसंद की जानी वाली चीजों…
Why Dibrugadh is Called City of Tea in Hindi: भारत देश में स्थित अलग-अलग शहर…
Uttarakhand ke prachin mandir: उत्तराखंड के पिथौराग़ढ़ जिले से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर…
Khane me Mirch Kam Kaise Kare: विश्व के हर कोने में ज्यादा से ज्यादा लोगों…
Nilgiri Tel Ke Fayde: बढ़ती हुई उम्र के साथ बालों के झड़ने की समस्या तेजी…