Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयोग करते हैं। इसके लिए कुछ लोग हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं और इन केमिकल्स के की दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोग अनजाने में होम मेड फेशियल मास्क का इस्तेमाल करते हैं और इससे भी त्वचा को नुकसान पहुंचता है। कुछ इन चीजों से भी हटकर अपने चेहरे पर बर्फ से मसाज करते हैं लेकिन उन्हें इसका सही तरीका पता न होने की वजह से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। आज के इस लेख में हम आपको चेहरे पर बर्फ लगाने के सही तरीके और इससे होने वाले फ़ायदों के बारे में बताएंगे।
चेहरे पर कुछ समय के लिए बर्फ को लगाना आइस फेशियल कहलाता है। इसके लिए एक बड़े से बर्तन में पानी भरकर उसमें बर्फ डाल कर चेहरे को कुछ समय के लिए डुबाना पड़ता है। यदि आप चेहरे को बर्फ के पानी में नहीं डुबोना चाहते हैं तो आप इसे दूसरे तरीके से भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको बर्फ के कुछ टुकड़ों को साफ सूती कपड़े में लपेट कर चेहरे में लगा सकते हैं। यह प्रक्रिया बेहद ही आसान होती है और यह केमिकल फ्री होता है। आइस फेशियल करने से किसी भी प्रकार का कोई साइड इफ़ेक्ट्स नहीं होता है।
1. आइस फेशियल करने से आँखों के पास की सूजन समाप्त होती है।
2. आइस फेशियल से चेहरे में मौजूद गड्ढे भर जाते हैं और इससे मेकअप करने में आसानी होती है।
3. आइस फेशियल से एक्ने धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं।
4. आइस फेशियल से एजिंग के इफ़ेक्ट्स धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं।
5. आइस फेशियल से सनबर्न की समस्या भी धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है।
6. आइस फेशियल से ऑइली स्किन से राहत मिल सकती है।
1. आइस फेशियल के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि, बर्फ 30 सेकंड से अधिक चेहरे पर न रहे, नहीं तो इससे आइस बर्न की समस्या हो सकती है।
2. आइस फेशियल से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धुलें।
3. चेहरे को पोंछने के लिए हमेशा साफ कपड़ों का इस्तेमाल करें।
4. बर्फ को जमाने के लिए हमेशा साफ ट्रे या बर्तनों का इस्तेमाल करें।
5. सेंसेटिव पार्ट पर आइस फेशियल करने से बचें।
6. रोज आइस फेशियल करने से बचें।
नोट – किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें। इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…