Benefits Of Muskmelon In Hindi: शारीरिक और मानसिक उर्जा को सही ढंग से मेंटेन करने के लिए फलों का सेवन करना बहुत ही जरुरी होता है। फलों के सेवन से न सिर्फ शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है बल्कि इससे छोटी मोटी शारीरिक बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। एक ऐसा ही फल है जिसे सब खरबूजे के नाम से जानते हैं, खरबूजे का फल गर्मियों के मौसम में बड़ी ही आसानी के साथ बाज़ारों में उपलब्ध हो जाता है। गर्मियों के मौसम मने आसानी के साथ मिलने वाले इस फल के बहुत ही लाभकारी फायदे हैं। आज के इस लेख में हम आपको खरबूजे के अंदर मौजूद सभी प्रकार के पोषक तत्वों और उनके औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
खरबूजे के गुण के कारण ये कई प्रकार के रोगों को शरीर से बाहर निकालने में कारगर साबित होता है। इन्हीं रोगों में से एक रोग है कैंसर, खरबूजे के अंदर एंटी कैंसर एलिमेंट्स की भरमार होती है। एक रिसर्च के मुताबिक, नियमित रूप से खरबूजे के सेवन से शरीर में एंटी कैंसर सेल्स के निर्माण में गिरावट देखने को मिलती है।
खरबूजे में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आखों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है, इससे आखों की रौशनी में इजाफा होता है। इसके अलावा भी खरबूजा बढ़ती उम्र के साथ होने वाली आखों की परेशानी को भी काफी हद तक कम करता है। खरबूजे के अंदर मौजूद ल्यूटिन और जेक्सैंथिन कैरोटीनॉइड बढ़ती उम्र के साथ मोतियाबिंद के खतरे को भी कम कर देते हैं।
मधुमेह के लिए खरबूजे का सेवन किसी रामबाण से कम नहीं है। एनसीबीआई की रिपोर्ट्स के अनुसार, खरबूजे के अंदर ऑक्सीकाइन नाम का तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को सही ढंग से मैनेज करता है। इसके साथ ही इसके नियमित सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस में भी कमी देखने को मिलती है।
जो लोग नियमित रूप से स्मोकिंग करते हैं उनके शरीर के अंदर बीटा कैरोटीन और विटामिन सी की कमी होने लगती है। शरीर के अंदर इन पोषक तत्वों की कमी कैंसर और डायबिटीज जैसे समस्याओं को जन्म दे सकती है। ऐसे में नियमित रूप से खरबूजे का सेवन करने से इन असामान्य खतरों को आने से पहले ही रोका जा सकता है।
एक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, खरबूजा ह्रदय को स्वस्थ्य रखने में सहायक होता है, इसके अंदर मौजूद बीटा कैरोटीन शरीर के लिए एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। ये एंटीऑक्सीडेंट तत्व हार्ट में ब्लड फ्लो को नियंत्रण में रखता है जिससे दिल का दौरा और ब्लड प्रेशर होने का खतरा बिलकुल न के बराबर हो जाता है। साथ ही इसके अंदर मौजूद एडेनोसाइन कंपाउंड तत्व ब्लड थिनर के रूप में काम करता है।
डिस्क्लैमर:-
इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी चीज़ के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…