Black Tea Pine Ke Fayde भारत देश में सबसे अधिक पसंद की जानी वाली चीजों में सब के मन में पहला ख्याल चाय का ही आता है। चाय हमारे लिए केवल ताजगी के लिए नहीं और भी कई बातों के लिए खास मानी जाती है। इसी के साथ यह हमे कई रूपों में मिलती है जैसा कि, दूध-शक्कर, नींबू, अजवाइन, अदरक, इलाइची काली मिर्च, ग्रीन टी, हर्बल टी, ब्लैक टी, इत्यादि। हम अपनी पसंद व सेहत को देखते हुए चाय को अपनाते है। काली चाय को पीना हमारे सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। अगर इस चाय को नियमित रूप से उचित मात्र में पिएंगे तो, इससे हमें स्वाद के साथ साथ हमारी हेल्थ को भी काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। आज के इस लेख में हम आप को काली चाय को पीने से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे।
काली चाय शरीर के वजन को कम करने में सहायक होती है। क्योंकि चाय में चीनी व दूध के मिल जाने के कारण एंटी ऑक्सीडेंट का असर कम हो जाता है। एंटी ऑक्सीडेंट हमारे शरीर से मोटापा कम करने, फैट बर्न करने, कॉलेस्ट्राल कंट्रोल करने में बहुत ही लाभकारी होता है। काली चाय को पीने से हमारे शरीर का वेट लगभग 70 फीसदी से अधिक कैलरी बर्न होता है। जिससे शरीर का वेट कम करने में आसानी होती है।
काली चाय में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट से कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है।
काली चाय में पाए जाने वाला टैनिन तथा अन्य प्रकार के उपयोगी तत्व हमारे शरीर की पाचन क्रिया के लिए बेहद फायदे मंद साबित होते हैं। इसी के साथ हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाते है।
काली चाय में विटामिन B2, C, E इसके अलावा मिनरल्स जैसे कई लाभकारी तत्व उपस्थित होते है। जो की हमारी त्वचा व स्किन के लिए काफी फायदे मंद होते है। इसके अलावा भी इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक इत्यादि तत्व भी पर्याप्त मात्रा में मिले होते हैं। काली चाय हमारे शरीर व त्वचा में होने वाले संक्रमण से भी बचाती है।
काली चाय में फ्लोराइड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जोकि हमारे मुंह से निकलने वाली दुर्गंध को दूर करती है। इसी के साथ मुह को नुकसानदायक जीवाणुओं से बचाती है।
अगर आप काली चाय को नियमित रूप से सेवन करते है तो, इसमे उपस्थित फ्लावोनोइड हमारे शरीर को खराब कॉलेस्ट्रॉल को बनाने से बचाता है। जिससे हमे हार्ट स्ट्रोक होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
सिर दर्द होने पर देखा जाता है कि, अधिकतर लोग दूध वाली चाय का सेवन करते हैं। इसके जगह पर काली चाय का सेवन करना चाहिए। इस चाय के सेवन से केवल सिर दर्द नहीं बल्कि अन्य कई फायदे मिलते है।
नोट:- इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर्स की सलाह अवश्य लें।
यह भी पढ़े:-
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…