हेल्थ

हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम करती है सुबह की काली चाय, जानिए इसके चमत्कारिक फ़ायदों के बारे में

Black Tea Pine Ke Fayde भारत देश में सबसे अधिक पसंद की जानी वाली चीजों में सब के मन में पहला ख्याल चाय का ही आता है। चाय हमारे लिए केवल ताजगी के लिए नहीं और भी कई बातों के लिए खास मानी जाती है। इसी के साथ यह हमे कई रूपों में मिलती है जैसा कि, दूध-शक्कर, नींबू, अजवाइन, अदरक, इलाइची काली मिर्च, ग्रीन टी, हर्बल टी, ब्लैक टी, इत्यादि। हम अपनी पसंद व सेहत को देखते हुए चाय को अपनाते है। काली चाय को पीना  हमारे सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। अगर इस चाय को नियमित रूप से उचित मात्र में पिएंगे तो, इससे हमें स्वाद के साथ साथ हमारी हेल्थ को भी काफी ज्यादा फायदा मिलेगा। आज के इस लेख में हम आप को काली चाय को पीने से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे।

काली चाय को पीने से होने वाले फायदे (Black Tea Pine Ke Fayde)

1. मोटापा घटाने में सहायक

काली चाय शरीर के वजन को कम करने में सहायक होती है। क्योंकि चाय में चीनी व दूध के मिल जाने के कारण एंटी ऑक्सीडेंट का असर कम हो जाता है। एंटी ऑक्सीडेंट हमारे शरीर से मोटापा कम करने, फैट बर्न करने, कॉलेस्ट्राल कंट्रोल करने में बहुत ही लाभकारी होता है। काली चाय को पीने से हमारे शरीर का वेट लगभग 70 फीसदी से अधिक कैलरी बर्न होता है। जिससे शरीर का वेट कम करने में आसानी होती है।

2. कैंसर के खतरे से बचाए

काली चाय में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट से कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है।

3. डाइजेशन सुधारे

काली चाय में पाए जाने वाला टैनिन तथा अन्य प्रकार के उपयोगी तत्व हमारे शरीर की पाचन क्रिया के लिए बेहद फायदे मंद साबित होते हैं। इसी के साथ हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाते है।

4. स्किन बेनिफिटटस

काली चाय में विटामिन B2, C, E  इसके अलावा मिनरल्स जैसे कई लाभकारी तत्व उपस्थित होते है। जो की हमारी त्वचा व स्किन के लिए काफी फायदे मंद होते है। इसके अलावा भी इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक इत्यादि तत्व भी पर्याप्त मात्रा में मिले होते हैं। काली चाय हमारे शरीर व त्वचा में होने वाले संक्रमण से भी बचाती है।

5. मुंह संबंधी तकलीफ को दूर करती है

काली चाय में फ्लोराइड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जोकि हमारे मुंह से निकलने वाली दुर्गंध को दूर करती है। इसी के साथ मुह को नुकसानदायक जीवाणुओं से बचाती है।

6. हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम करने के लिए

अगर आप काली चाय को नियमित रूप से सेवन करते है तो, इसमे उपस्थित फ्लावोनोइड हमारे शरीर को खराब कॉलेस्ट्रॉल को बनाने से बचाता है। जिससे हमे हार्ट स्ट्रोक होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

7. सिरदर्द को कम करने में सहायक(Black Tea Pine Ke Fayde)

सिर दर्द होने पर देखा जाता है कि, अधिकतर लोग दूध वाली चाय का सेवन करते हैं। इसके जगह पर काली चाय का सेवन करना चाहिए। इस चाय के सेवन से केवल सिर दर्द नहीं बल्कि अन्य कई फायदे मिलते है।

नोट:- इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर्स की सलाह अवश्य लें।

यह भी पढ़े:-

Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

2 weeks ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

2 weeks ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

4 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

5 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

5 months ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

1 year ago