Celery Juice Benefits In Hindi: पूरे देश में गर्मी ने आतंक मचाया हुआ है और इसका सेहत के ऊपर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस मौसम में उन चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे कि, लू भी न लगे और स्वास्थ्य के नजरिए से भी ये चीजें महत्वपूर्ण हों। गर्मियों के मौसम में लोगों को स्किन केयर करने की भी विशेष जरूरत होती है अन्यथा त्वचा में सनबर्न की समस्या देखी जा सकती है।
अगर आप भी गर्मी के मौसम में कुछ ऐसी ही चीजों का सेवन करने के बारे में सोच रहे हैं तो सेलेरी का जूस आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके सेवन से न सिर्फ शरीर को ताजगी मिलती है बल्कि यह सेहत के नजरिए से भी लाभप्रद होती है। आज के इस लेख में हम आपको सेलेरी के जूस के औषधीय फ़ायदों के बारे में बताएंगे।
सेलेरी के जूस में एंटीऑक्सीडेंट, कई प्रकार के मिनरल्स, विटामिन, पोटेशियम, जिंक, आयरन, कैल्शियम जैसे एलीमेंट्स पाए जाते हैं और ये सभी तत्व शरीर को रोगों से लड़ने की रक्षा प्रदान करते हैं। इसके अलावा गर्मियों के मौसन में सेलेरी के जूस पीने से डीहाइड्रेशन की समस्या से भी बचा जा सकता है। इसका जूस बनाने के लिए हरे और ताजे सेलेरी का इस्तेमाल करना चाहिए।
नोट – इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर्स की सलाह अवश्य लें।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…