हेल्थ

सिर्फ आपकी सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा पर भी कमाल का असर डालता है चीकू, ज़रूर करें ट्राई

Chiku Khane ke Fayde: हमारी प्रकृति ने हमें खाने के लिए बहुत सारे फल दिये हैं। ये फल सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होते हैं बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। सभी फलों की अपनी अपनी एक खासियत होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सपोटा फल के फायदे बताने जा रहे हैं। सपोटा को चीकू भी कहा जाता है इसीलिए आप दोनों के बीच कंफ्यूज ना हो। चीकू फल में अच्छी मात्रा में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

सेहत के लिए ऐसे फायदेमंद होता है चीकू फल(Chiku Khane ke Fayde)

1. कंट्रोल में रहता है वज़न:

आज के समय में लोगों के ऊपर काम का बहुत ज़्यादा दबाव हो गया है इसीलिए शारीरिक गतिविधि के लिए उनके पास समय नहीं बचता। अगर शारीरिक गतिविधि कम होगी तो वज़न का बढ़ना तय है। ऐसे लोगों की सहायता चीकू कर सकता है। असल में चीकू खाने से आपका वज़न कंट्रोल में रहता है। ये बात बस हवा हवाई नहीं है बल्कि इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फूड एंड साइंस एंड न्यूट्रीशन में भी साबित हो चुकी है। इस रिसर्च में पता चला है कि चीकू फल गैस्ट्रिक एंजाइम के स्राव को कंट्रोल कर लेता है जिससे आगे मेटाबॉलिज्म कंट्रोल हो जाता है। इसके अलावा चीकू में डाइटरी फाइबर बहुत ज़्यादा होता है। इसको खाने के बहुत इंसान को बहुत देर तक भूख नहीं लगती है।

2. एंटी कैंसर गुण से भरपूर है चीकू:

पिछले कई सालों से चीकू में कैंसर को कम करने की क्षमता है या नहीं इसके लिए रिसर्च किया जा रहा था। अब इस रिसर्च का रिज़ल्ट सामने आ गया है। रिसर्च के रिज़ल्ट में साफ साफ लिखा हुआ है कि चीकू में एंटी-कैंसर गुण होते हैं।

3. एनर्जी से भर देता है चीकू:

चीकू फल का सेवन करने से आपको अच्छी मात्रा में एनर्जी मिलती है। चीकू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट आपके शरीर को एनर्जी देते हैं। कार्बस के अलावा चीकू में सुक्रोज और फ्रुक्टोज नामक नेचुरल शुगर भी पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसी कारण से चीकू को नेचुरल एनर्जी बूस्टर भी कहा जाता है।

आपके स्किन के लिए भी अच्छा है चीकू का सेवन(Skin Benefits of Sapota in Hindi)

Image Source: India TV

अब आपको ये तो पता चल गया है कि चीकू खाने से आपके हेल्थ पर कैसे असर पड़ेगा लेकिन अब चलिए हम ये जानते हैं कि स्किन के लिए कैसे अच्छा होता है चीकू। ये जाने बिना हमारा ये आर्टिकल अधूरा ही रह जाएगा।

1. स्किन हेल्थ बेहतर करता है चीकू:

चीकू फल खाने से आपकी स्किन हेल्थ बेहतर होती है। डॉक्टर का कहना है कि चीकू में पाए जाने वाले विटामिन-ई, ए और सी स्किन के ग्लो को भी बढ़ाते हैं। ये स्किन को मॉइस्चराइज़र की तरह रुखेपन से बचाता है और अच्छा बनाए रखता है।

2. झुर्रिया दूर करके बनाता है जवान:

झुर्रियों को बढ़ता देखकर ही लगने लगता है कि आपकी उम्र बढ़ रही है। कई बार तो आपकी एज ज़्यादा नहीं होती फिर भी समय से पहले ही आपके स्किन की ब्यूटी कम होने लगती है। जब किसी के साथ ऐसा होता है तो वे बहुत टेंशन में आ जाते हैं और कई तरह के बेकार क्रिमों का सहारा लेने लगते हैं। इन क्रिमों से उन्हें फायदे की जगह नुकसान ही होता है। क्रिमस में बहुत तरह के केमिकल होते हैं जिनके हज़ारों साइड इफेक्ट होते हैं। अगर आप समझदारी करके सिर्फ चीकू फल का इस्तेमाल ही करते है तो भी आपको बहुत फायदा होगा। चीकू में एंटी एजिन्ग तत्व होते हैं जो आपके स्किन में निखार लाते हैं।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago