हेल्थ

कैंसर जैसी गंभीर बिमारी को रोकने में कारगर है क्रैनबेरी का सेवन, जानिए इसके फायदों के बारे में

Cranberry Benefits In Hindi: सेब, केला, संतरा, पपीता ये कुछ ऐसे फल हैं जिन्हे हर एक इंसान बड़े ही चाव के साथ खाता है। इन फलों के अंदर बहुत से औषधीय गुण होते हैं जो विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने की शक्ति हमारे शरीर को प्रदान करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही फल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन कई प्रकार के रोगों से मुक्ति दिला सकता है उस फल का नाम है क्रैनबेरी (करौंदा)। क्रैनबेरी का आकार छोटा और इसका रंग लाल होता है, इस फल को न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस कहा जाता है। आइए जानते हैं क्रैनबेरी के औषधीय फायदों के बारे में।

क्रैनबेरी के फ़ायदे(Cranberry Benefits In Hindi)

क्रैनबेरी को आप अपनी डाइट में फल या जूस के रूप में शामिल कर सकते हैं।

कैंसर सेल को रोकने में सहायक

क्रैनबेरी के अंदर फाइटोकेमिकल्स, शरीर में ट्यूमर या कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है। जिससे ब्रेस्ट कैंसर, कोलोन कैंसर, लंग कैंसर जैसी गंभीर बिमारियों से मुक्ति मिलती है।

Image Source: Global News

यूटीआई की समस्या को दूर करता है

यूटीआई यानी कि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन महिलाओं की एक आम समस्या है। लेकिन इस समस्या को क्रैनबेरी के सेवन से कम किया जा सकता है। क्रैनबेरी के अंदर पीएसी नाम का एक तत्व पाया जाता है जो यूरिनरी ट्रैक्ट में चिपक कर बैक्टीरिया को फैलने से रोकता है।

आँतों को हेल्दी बनाने में है मददगार

क्रैनबेरी के सेवन से आँतों में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया शरीर से बाहर निकल जाते हैं। शरीर के अंदर गट बैक्टीरिया का रहना बेहद जरुरी है ताकि भोजन में मौजूद फायदेमंद कम्पाउंड को निकालकर शरीर के सभी हिस्सों में पहुँचाया जाए। इसके साथ ही क्रैनबेरी के अंदर मौजूद पीएसी अल्सर को कम करने में सहायक होता है।

किडनी स्टोन की समस्या होगी दूर(Cranberry Benefits In Hindi)

क्रैनबेरी के अंदर क्वीनिक एसिड के साथ साथ कई दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो किडनी के स्टोन को रोकने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही ये सभी पोषक तत्व किडनी को डिटॉक्स करने में भी सहायक होते हैं ताकि किडनी की सफाई सही ढंग से हो पाए।

हार्ट डिजीज में है कारगर

क्रैनबेरी में पाया जाना वाला पोषकतत्व पॉलिफेनॉल्स, शरीर में कार्डियोवस्कुलर डिजीज के खतरे को कम करने में सहायक होता है। 2019 में हुई एक स्टडी के मुताबिक, अगर क्रैनबेरी को रूटीन डाइट में शामिल कर लिया जाए तो इससे कार्डियोवस्कुलर डिजीज होने का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर को कम करने में भी सहायक होता है।

त्वचा को रखता है हेल्दी(Cranberry Benefits for Skin In Hindi)

Image Source: Averr Aglow

क्रैनबेरी में मौजूद विटामिन सी त्वचा को हेल्दी रखने में मददगार साबित होता है। रोज़ाना करौंदे का जूस पीने से स्किन में मौजूद डेड सेल्स धीरे धीरे समाप्त हो जाती हैं और चेहरे में नेचुरल ग्लो आने लगता है।

इसके अलावा क्रैनबेरी के सेवन से मोटापा, कॉलेस्ट्रॉल, इन्फ्लेमेशन, साँस से बदबू की समस्या जैसी बिमारियों में भी अंकुश लगाया जा सकता है।

डिस्क्लैमर:- इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, यह किसी भी प्रकार से किसी भी दवा का विकल्प नहीं हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago