हेल्थ

आप भी हो जायेंगे हैरान, जब जानेंगे धनिया के फायदे के बारे में

Dhaniya Ke Fayde: सदियों से धनिया विश्व भर की रसोईघरों का भाग रहा है। धनिया का वर्णन संस्कृत के ग्रंथों में भी पाया गया है। धनिया को मसाले और जडी बूटी दोंनो की तरह इस्तेमाल किया जाता है। हम अक्सर देखते हैं कि हमारे खाने पीने में हरी पत्तेदार सब्जियां कम और स्वाद के लिए खाया जाने वाला नुकसानदेय भोजन अधिक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिया जैसा साधारण सा पौधा भी हमारे लिए जडी बूटी से कम नहीं है। धनिया यानी कोरीएन्डर कई देशों में बहुत प्रचलित है।

भारत में भी इसका प्रयोग सब्जियों और खाने में किया जाता है। धनिया के हरे पत्ते जहां सब्जियों और डिशिज को सजाने के लिए इस्तेमाल होते हैं वहीं इसका रस और बीज बहुत लाभकारी हैं। धनिया के पत्तों का सब्जियों और सलाद में नियमित इस्तेमाल किया जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर सूखे धनिया के अनगिनत फायदे(Dhaniya Ke Fayde) हैं। आप धनिया के बीजों(Dhaniya Ke Beej) को भूनकर पीसकर एक डिब्बे में रख लें। इस पाउडर का प्रयोग हर रोज पानी के साथ करें और देखे धनिया का कमाल।

आइये जानते है धनिया खाने के फायदों के बारे में (Dhaniya Khane Ke Fayde)

Image Source – Pixabay

1. कैलेस्टरोल लेवल करे कंट्रोल

धनिया के प्रयोग से आप अपने कैलेस्टरोल लेवल को ठीक रख सकते हैं। धनिया बाॅडी में बैड कैलेस्टरोल की मात्रा घटाकर गुड कैलेस्टरोल को बढावा देता है।

2. बल्ड शूगर लेवल

Image Source – Pixabay

धनिया से बल्ड शूगर लेवल कंट्रोल में रहते हैं। धनिया के सेवन से इन्सुलिन बनता है जिससे शूगर लेवल को ठीक रखा जा सकता है।

3. विटामिन, मिनरल्स और एंटीओक्सीडेंट्स

धनिया में कई तरह के विटामिन, मिनरल और एंटीओक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिनसे भिन्न भिन्न बीमारियों की रोकथाम हो सकती है।

4. पाचन तंत्र के लिए बेहतरीन

Image Source – India

धनिया खाने के फायदों(Dhaniya Khane Ke Fayde) में से एक फायदा हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को भी होता है। पेट साफ रखने में धनिया बहुत कारगार है।

5. एनीमिया का इलाज

धनिया डाएट में शामिल करने से खून की कमी को भी दूर किया जा सकता है। यदि आपको एनीमिया है तो सब्जियों में धनिया का खूब प्रयोग करें। साथ ही धनिया पाउडर का इस्तेमाल करें। इसमें आएरन की मात्रा अधिक होती है।

6. सुंदर त्वचा

Image Source – Femina

धनिया डाएट में शामिल करने का एक फायदा है सुंदर त्वचा। धनिया में एंटीसेप्टिक, एंटीफंगल और एंटीओक्सीडेंट क्वालिटीस पाई जाती हैं जो त्वचा के लिए वरदान है। त्वचा के इन्फैक्शन और ड्राई स्किन का ईलाज भी धनिया में है।

7. मूंह के अल्सर का ईलाज

कुछ लोग मूंह की दूर्गंध से छुटकारा पाने के लिए भी धनिया का सेवन करते हैं।

8. हड्डियों के लिए लाभकारी

Image Source – Abundantlifechiropractor

धनिया में कैल्शियम पाया जाता है। धनिया के रेगुलर प्रयोग से हड्डियां मजबूत होती हैं। धनिया का एक एक पत्ती के अनेक फायदे(Dhaniya Patti Ke Fayde) है। यह कैल्शियम से भरपूर होते है। इसके अलावा भीगे हुए बीज खाने से भी गठिए का इलाज होता है।

9. आंखों की सेहत

धनिया के पत्तों का इस्तेमाल करने से आपकी आंखों की रोशनी ठीक रहती है। बुजुर्गों की आंखों के लिए तो धनिया वरदान की तरह हैं।

यह भी पढ़े

10. डायबेटीस का इलाज

धनिया इंसुलिन के माध्यम से डायबेटीस को भी ठीक करता है। यह कुदरती तरीके से ब्लड शुगर लेवल को कम रखता है।

तो ये थे धनिया के फायदे(Dhaniya Ke Fayde) अगर आप भी चाहते है स्वस्थ जीवन तो धनिये को जरूर शामिल करे अपनी डेली डाइट में।

Facebook Comments
Shailja Kaushal

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

2 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

7 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

7 days ago