Image Source: NDTV.in
Hath Me Pasina Kyu Aata Hai: हम सब अक्सर ही ‘खून पसीने की कमाई”, “पसीना बहाना”, “पसीना पसीना होना” जैसे मुहावरों का इस्तेमाल करते हैं। अब आप खुद ही सोचिए की हमारे शरीर से पसीना निकलना कितनी बड़ी पॉजिटिव बात है। लेकिन न धूप हो, न ही मौसम में उमस हो और न ही आपने किसी भी प्रकार की शारीरिक मेहनत की हो और फिर भी आपके शरीर से पसीना निकले तो आपका रिएक्शन कैसा होगा। हालाँकि शरीर से पसीने का निकलना अच्छी बात है औरत यह इस बात का संकेत है की हमारा शरीर अच्छे से काम कर रहा है लेकिन बेमौसम पसीना निकलने की बात किसी को भी समझ नहीं आती है। आज के इस लेख में हम आपको अत्यधिक पसीना कैसे निकलता है और बेमौसम पसीना कैसे निकलता है ? इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
हमें सबसे पहले यह जानना आवश्यक है कि आखिर किस वजह से हमारे शरीर से पसीना निकलता है। हमारा शरीर एक मशीन की तरह काम करता है और जब हमारा शरीर लंबे समय तक कोई काम करता है तो शरीर एक मशीन की भांति ही गर्म होता है और इसे ठंडा करने के लिए शरीर में मौजूद स्वेट ग्लैंड पसीना पैदा करते हैं। जब शरीर से पसीना निकलना शुरू होता है तो हमारे शरीर का टेम्प्रेचर कंट्रोल हो जाता है। शरीर से निकलने वाला यह पसीना हमारे शरीर को हीट स्ट्रोक से बचाता है। शरीर से निकलने वाले पसीने में पानी की छोटी छोटी बूँदे होती हैं जिनके अंदर अमोनिया, यूरिया, नमक, और चीनी मौजूद होती हैं।
कई बार अत्यधिक तनाव, ब्लड प्रेशर,या हाइपरहाइड्रोसिस की वजह से हमारे हाथों से पसीना निकलने लगता है ऐसी स्थिति में हमें दूसरों के सामने शर्मिंदगी महसूस होने लगती है। अगर आपके हाथों से भी पसीना निकलता है तो आप इसे बिलकुल भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि इससे आपको गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…