Image Source - Pixabay
Benefits Of Coffee For Brain: ब्रेन बूस्टर कॉफ़ी का सेवन अधिकांश लोग सुबह सोकर उठने के बाद करते हैं। सुबह की एक कप कॉफ़ी आपको जगाने और आपकी दिनचर्या को सुचारु करने के लिए बेहद अहम मानी जाती है। हालाँकि इसके साथ ही साथ अपने कॉफ़ी पीने के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। लोग कॉफ़ी के नुकसान के बारे में भी बात करते हैं और इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि, अधिक मात्रा में कॉफ़ी पीने से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। लेकिन विभिन्न अध्ययनों से यह जानकारी मिलती है कि, एक दिन में नियत मात्रा में कॉफ़ी पीना आपके ब्रेन के साथ ही शरीर के लिए बेहद फायदेमंद(Benefits Of Coffee) है। एक रिसर्च में पाया गया है कि, रोजाना एक सीमित मात्रा में कॉफ़ी पीने से यह ब्रेन बूस्टर का काम करता है। आइये इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
आपको बता दें कि, यूरोपीय जर्नल ऑफ़ क्लीनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, रोजाना कॉफ़ी पीना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर(Benefits Of Coffee) साबित हो सकता है। एक स्टडी में यह पाया गया है कि, जो लोग नियमित रूप से एक कप कॉफ़ी का सेवन रोज करते हैं उनके ब्रेन हेल्थ(Brain) में काफी सुधार देखा गया है। संबंध में कुछ शोधकर्ताओं का ऐसा मानना है कि, रोजाना एक कप कॉफ़ी का सेवन करने से अल्ज़ाइमर जैसी बीमारी का खतरा भी काफी कम हो जाता है। गौरतलब है कि, यह बीमारी एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जिससे पीड़ित व्यक्ति धीरे-धीरे रोजाना के चीजों और अपने आसपास के लोगों को भी भूलने लगता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि, रोजाना एक कप कॉफ़ी इस बीमारी से बची सकती है।
एक हालिया स्टडी में यह बात सामने आई है कि, कॉफ़ी में तीन ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्रेन बूस्टर का काम करते हैं। ये हैं वो तीन तत्व जो ब्रेन हेल्थ के लिए बेहतर माने जाते हैं।
इस बात से आप सभी वाकिफ़ होंगें कि, कॉफ़ी में कैफ़ीन(Caffeine) की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। हालाँकि अमूमन लोगों का यह मानना है कि, कैफीन का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। लेकिन अगर इसके पॉजिटिव इफ़ेक्ट पर ध्यान दिया जाए तो कैफीन ब्रेन में मौजूद सेरोटोनिन के लेवल को बढ़ाने में मददगार है। इससे न केवल आप मूड ठीक रहता है बल्कि आपके ब्रेन को एनर्जी भी मिलती है। इसलिए एक कप कॉफ़ी रोजाना आपको चार्ज रखने में मदद करती है। इसके अलावा कॉफ़ी आपकी हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है।
कॉफ़ी में पॉलीफेनोल्स(Polyphenol) नाम का एक तत्व पाया जाता है जो ब्रेन टिश्यू को डैमेज होने और मेमोरी को नुकसान पहुंचने से बचाता है। ये नुकसान ब्रेन को अक्सर फ्री रेडिकल्स की वजह से हो सकते हैं। लेकिन रोजाना एक कप कॉफ़ी के सेवन से इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स आपके ब्रेन की सुरक्षा करता है। यह ब्रेन बूस्टर होने के साथ ही ब्रेन टिश्यू को डैमेज होने से बचाता है।
यह भी पढ़े
कॉफ़ी पर किए गए विभिन्न स्टडी की माने तो ट्राइगोनेलिन(Trigonella) को कॉफ़ी में मौजूद सबसे अच्छे तत्वों में से एक माना जाता है। इस तत्व को विशेष रूप से न्यूरोप्रोटेक्टिव क्षमता के लिए जाना जाता है। इसलिए अल्ज़ाइमर रोग के लिए इसे विशेष लाभदायक माना जाता है। ये तत्व विशेष रूप से ब्रेन के हिप्पोकैम्पस के लिए काम करता है और ब्रेन टिश्यू में सुधार करके मेमोरी को बढ़ाता है।
बहरहाल कॉफ़ी ना केवल आपकी सुस्ती को दूर भागने का काम करती है बल्कि इसका सेवन एक अच्छे ब्रेन बूस्टर के रूप में भी किया जा सकता है।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…