हेल्थ

वजन बढ़ाने के आसान तरीके

How to Gain Weight in Hindi: आज के समय में कुछ लोग मोटापे से परेशान है वही दूसरी तरफ कुछ लोग अपने दुबले पतले शरीर को लेकर परेशान है। वजन का कम होना या ज्यादा होना दोनों ही स्वास्थ्य समस्याओ का कारण बन जाते है। जिस तरह से वजन कम करना एक बहुत मुश्किल काम होता  है वैसे ही सामान्य तरिके से वजन बढ़ाना भी एक मुश्किल काम है। बहुत से लोग प्रोटीन पाउडर खा कर जल्दी से वजन बढ़ाना चाहते है जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत नुकसान दायक होते है। इसलिए जब भी आप अपना वजन बढ़ाने की कोशिश करें, तो संतुलित और पौष्टिक आहार को अपने दैनिक आहार में शामिल करे।

डॉक्टर के अनुसार जिन लोगो के शरीर पर हड्डिया ही दिखाई देती है। काम करने से जल्दी थक जाते है। वो लोग दुबले या कमजोर होते है। अगर आप अपने शरीर का वजन सही या नहीं ये चेक करना चाहते है तो इसका पता करने के लिए BMI का प्रयोग करे इसके अनुसार उम्र और लम्बाई के अनुपात में वजन का आकलन किया जाता है।

BMI = Weight in kilograms / (Height in meters) 2

दुबलेपन के कारण

  • समय पर खाना न खाना
  • पौष्टिक आहार नहीं लेना
  • खुराक कम लेना
  • काम के अनुसार में संतुलित आहार कम लेना
  • उपवास ज्यादा करना
  • बीमार ज्यादा रहना
  • टीबी या कैंसर जैसी बीमारी में भी वजन कम हो जाता है

वजन कैसे बढ़ाये

सबसे पहले हमे रूटीन में खाना होगा। सुबह के समय भारी ब्रेकफास्ट करना, लंच और डिनर में पौष्टिक और संतुलित आहार लेना दिन में थोड़ा बहुत हैल्थी स्नैक्स या फल आदि खाने चाहिए। अपने दैनिक आहार में मक्खन, हरी सब्जिया, सलाद, दूध, दही, गुड़, घी, फल और ड्राई फ्रूट्स आदि शामिल करे। इन सबका लगातार सेवन करने से शरीर का वजन जल्दी से बढ़ने लगता है और शरीर में रोगो से लड़ने की क्षमता आती है । इसके अलावा हमे पर्याप्त मात्रा में नींद लेनी चाहिए अच्छी नींद लेने से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है। हमे हर रोज हल्का व्यायाम भी करना चाहिए। क्युकी आप भारी खाना खाएगे तो आपके शरीर में फैट बढ़ना शुरू हो जाएगा इसलिए उस चर्बी को कम करने के लिए योग, घूमना, साइकिल चलाना आदि चलाना।

समय समय पर मालिश करे। मालिश करने से शरीर में खून का दौरा बढ़ता है। इससे हमारे शरीर के प्रत्येक हिस्से तक खून अच्छे से पहुंच पाता है।  जिससे हमारे शरीर की अच्छी से ग्रोथ होती है। हमे चिंता से बचना चाहिए। क्युकी चिंता जीते जी शरीर को जला देती है। यदि आप जल्दी से शरीर का वजन बढ़ाना चाहते है तो चिंता, टेंशन, तनाव आदि इन सभी से दूर रहना सीखे।

वजन बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार

  • फल – वजन बढ़ाने में केला, आम, सेब आदि जैसे फल बहुत लाभदायक होते है फलो में भरपूर मात्रा में विटामिन, पोषक तत्व, एनर्जी , खनिज लवण पाए जाते है। यदि आप दूध के साथ केला और आम का शेक बना कर पीते है। तो आप अपना वजन बहुत तेजी से बढ़ा सकते है।
  • दूध – दूध हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध कैल्शियम, विटामिन और वसा का एक बहुत अच्छा स्रोत है। दूध में किसमिस और बादाम मिलकर पिने शरीर बहुत जल्दी ग्रोथ करता है।
  • घी, पनीर – शरीर का वजन बढ़ाने में वसा बहुत महत्वपूर्ण रोल निभाती है। घी, पनीर आदि में भरपूर मात्रा में वसा पायी जाती है। इसलिए अपने दैनिक आहार में इन डेयरी उत्पादों को शामिल करे।
  • मांस, मछली, अंडे – यदि आप मछली, अंडे आदि खाते है। तो आप बहुत जल्दी अपने शरीर का वजन बढ़ा सकते है। इन सभी चीजों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। ये चीजे हमारे शरीर की कोशिकाओं की टूट फूट की मरम्मत करने में बहुत उपयोगी है। लेकिन ज्यादा मात्रा में मांस खाने से शरीर का कोलेस्ट्रोल बढ़ जाता है। जिस से कई रोग हमारे शरीर में होने की सम्भावना बढ़ जाती है। इसलिए अपने दैनिक आहार में दालें, सोयाबीन, राजमा, पनीर एवं डेयरी उत्पाद आदि का ज्यादा उपयोग करे। ये सभी प्रोटीन के साथ साथ अन्य पोषक तत्वों का भंडार है ।

अगर इन सब चीजों से आपका वजन नहीं बढ़ रहा है। तो अपने डॉक्टर से सलाह ले। इनके अलावा आप आयुर्वेद की कुछ महत्पूर्ण औषधियां का सेवन करके वजन बढ़ा सकते है। जैसे च्यवनप्राश, अश्वगंधा, शतावरी, मूसली, आमलकी, बला, विहारी कंद, शिलाजीत,बादाम पाक,मूसली पाक,पुनर्नवा मंडूर,स्वर्ण भस्म,लौह भस्म ,बसंत कुसुमाकर रस,स्वर्ण बसंत मालती रस आदि l

ये भी पढ़े: 5 योग, जो मोटापे को कम करते है

Facebook Comments
Prashant Yadav

Share
Published by
Prashant Yadav

Recent Posts

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

5 days ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

1 month ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

1 month ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

8 months ago

घर में ही शुगर लेवल को ऐसे करें मैनेज, डॉक्टर के चक्कर काटने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत

Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…

8 months ago

इन बीमारियों का रामबाण इलाज है गोंद कतीरा, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…

8 months ago