Patrika
How to increase Height in Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोगो की हाइट बहुत ही छोटी होती है। लेकिन हर कोई इंसान चाहता है कि उसकी हाइट अच्छी हो। लोग अपनी हाइट बढ़ाने के लिए बहुत से तरीके अपनाते है। इंटरनेट के आंकड़ों के अनुसार भारत में पुरुषों की एवरेज हाइट 5 फिट 5 इंच और महिलाओ की 5 फिट है। छोटी हाइट को लेकर आज के समय में हर कोई परेशान है। हाइट बढ़ाने के लिए आज हम इस लेख में कुछ आसान से तरीके बताने जा रहे है।
शरीर की लम्बाई को बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान होता है ह्यूमन ग्रोथ हॉरमोन का। यदि हमारे शरीर को सही प्रोटीन या न्यूट्रिन न मिले, तो शरीर का विकास बंद या कम हो जाता है। यदि आप शरीर का सही विकास करना चाहते है तो खान पान पर ध्यान देना होगा। आज के समय में कोल्ड ड्रिंक्स और फ़ास्ट फ़ूड का चलन है। लेकिन ये सेहत के लिए ठीक नहीं है। इन सब से शरीर को सही प्रोटीन नहीं मिलते। लेकिन लोग सोचते है इन सब से हमारे शरीर को जरूरी प्रोटीन और न्यूट्रिन मिलते है।
1. खान पान – शरीर के सही विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक भोजन बहुत ज्यादा जरूरी होता है। हाइट बढ़ाने के लिए आहार के इस नियमो का पालन करे।
2. व्यायाम – व्यायाम भी हाइट बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। हर रोज सुबह 20 से 30 मिनट्स तक भ्रमण करे। हर दिन जितना आप रस्सी कूद सकते है उतनी रस्सी कूदे। रस्सी कूदने से वजन कण्ट्रोल होता है साथ-साथ ये हाइट को बढ़ाने में भी बहुत उपयोगी होती है। इसके अल्वा तैराकी से भी हमारे शरीर की हाइट बढ़ती है तैरने से हमारे पूरे शरीर का रक्त संचार बढ़ता है।
ताड़ासन – ये योग कद बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण आसन है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सामान्य अवस्था में खड़े हो जाये। इसके बाद हथेलियों को जोड़ कर ऊपर की और करके पाँव के पंजो पर खड़े हो जाए। इससे पाँव की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं।
भुजंगासन – हाइट बढ़ाने के लिए ये योग भी बहुत उपयोगी आसन है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाए। लेटने के बाद कमर के आगे के हिस्से को ऊपर की और उठाये। रीढ़ की हड्डी और कमर की एक्सरसाइज कद बढ़ाने में बहुत सहायता करती है।
सूर्य नमस्कार – इस योग का लाभ पुरे शरीर को मिलता है। इस आसन को करने से शरीर को विटामिन डी मिलता है। विटामिन डी हमारे शरीर की हड्डियों के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। सूर्य नमस्कार करने से हमारे शरीर की हाइट बहुत जल्दी बढ़ती है।
3. नींद हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है। जब हम सोते है तो हमारे शरीर में टिश्यू (ऊतक) का नया निर्माण और उनको ठीक करने का कार्य होता है। गहरी नींद से हमारे शरीर का तनाव कम होता है। इससे हमारे शरीर के विकास में सहायता मिलती है।
4. नशा – नशे से हमारे शरीर को बहुत ज्यादा नुकसान होते है। नशे करने से हमारे शरीर की ग्रोथ रुक जाती है। शराब, धूम्रपान , तम्बाकू आदि का सेवन करने से लम्बाई बढ़ने की गति धीमी पड़ जाती है। इसलिए हमे किसी प्रकार नशा नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़े:
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…