Monkeypox Is Not a Sexually Transmitted Infection In Hindi: देश अभी कोरोना वायरस से पूरी तरह निकल भी नहीं पाया है, तब से एक नया वायरस मंकीपॉक्स ने देश में एंट्री कर ली है। केरल के बाद देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आ गया है। देश में मंकीपॉक्स का यह चौथा मामला है। सबसे पहला मंकीपॉक्स का मामला केरल में आया था। 24 जुलाई 2022 को राजधानी में मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज किया गया। दिल्ली में मिले इस मरीज की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है इस शख्स को यह बीमारी स्थानीय संक्रमण से हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले यह शख्स हिमाचल प्रदेश से लौटा वहीं केरल में इस बीमारी के जो मामले सामने आए हैं, वह सभी संयुक्त अरब अमीरात से आए थे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मंकीपॉक्स वायरस कोरोना वैक्सीन लेने वाले शख्स को भी हो सकता है। क्या यह बीमारी सेक्स के दौरान भी हो सकता है। इस बीमारी की चपेट में पहले कौन आ सकता है ।इसके क्या लक्षण हो सकते हैं।और इस बीमारी की पुष्टि होने में कितने दिन लग जाते हैं। आइए इन सभी सवालों का जवाब जानते हैं।
मंकीपॉक्स वायरस फैलने वाली बीमारी है। जो एक वायरस जूनोटिक संक्रमण है, जो जानवरों से इंसानों में फैल जाता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है। डॉक्टर के हिसाब से मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित व्यक्ति के छूने से, या उस व्यक्ति के कपड़े, बिस्तर या टॉवल का इस्तेमाल करने से भी फैल सकता है। यह वायरस एक व्यक्ति का दूसरे व्यक्ति के साथ शारीरिक संपर्क में आने से भी फैल सकता है।
मंकीपॉक्स संक्रमण के लगभग सभी लक्षण कोरोना वायरस से मिलते जुलते हैं। परंतु क्या इस वायरस का फैलने में सेक्स कनेक्शन भी हो सकता है। मंकीपॉक्स से जुड़े जितने भी के सामने आए हैं उसमें सभी पुरुष वर्ग और गे पाए गए हैं जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है, की पुरुषों का शारीरिक संबंध बनाना भी एक वजह हो सकती है। डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में त्वचा रोग विभाग के प्रमुख डॉ करीब सरदाना ने भी टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे अपने लेख में लोगों को मंकीपॉक्स से जुड़ी सभी जानकारी देते हुए से सेफ सेक्स की भी सलाह दी है। डॉक्टर करीब ने बताया कि मंकीपॉक्स और अनसेफ सेक्स के बीच संबंध सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जर्नल आफ मेडिकल वायरोलॉजी ने यूरोप और यूके के छह कलस्टर के विश्लेषण में पाया है, कि यह संक्रमण अधिकतर पुरुषों को हुआ है जिनके चेहरे, पैर हाथ और गुप्तांगों पर भी इसका असर देखा गया है। डॉ करीब ने बताया कि यूके और न्यूयॉर्क सिटी में मंकीपॉक्स मरीजों के सामने आने के बाद सेक्सुअल कांटेक्ट को लेकर भी गाइडलाइन जारी की गई है। गाइड लाइन में स्पष्ट तौर से बताया गया है कि शारीरिक संबंध बनाते समय कंडोम का इस्तेमाल अवश्य करें। उन्होंने कहा है कि संक्रमण फैलने का एकमात्र रास्ता नहीं है, बल्कि किसी भी तरीके से या किसी के भी संपर्क में आने से यह संक्रमण फैल सकता है।…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…