Image Source: NDTV Food
Mosambi Juice Benefits In Hindi: गर्मियों के मौसम में अक्सर कई लोगों को मौसमी का जूस पीना बहुत ही पसंद होता है। यह जूस न सिर्फ पीने में टेस्टी होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत ही अधिक गुणकारी होता है। मौसमी का तासीर ठंडा होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार साबित होता है। मौसमी का स्वाद खट्टा होता है जिसकी वजह से यह बड़ी ही आसानी के साथ शरीर में विटामिन सी की मात्रा को भी बनाए रखता है। आज के इस लेख में हम आपको मौसमी के अंदर मौजूद सभी पोषक तत्वों और उनके औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
मौसमी के अंदर विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, ज़िंक, कैल्शियम, फाइबर, कॉपर और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व शरीर को विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।
मौसमी के अंदर मौजूद पोषक तत्व पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो नियमित रूप से मौसमी का जूस पीने से आपको राहत मिल सकती है।
मौसमी के अंदर कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है, अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं तो आप भी इसके जूस के नियमित सेवन से शारीरिक मोटापे को कम कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, मौसमी के जूस में शहद मिलाकर पीने से वजन तेज़ी के साथ कम होता है।
मौसमी के जूस में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो आँखों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। इसके नियमित रूप से सेवन से मोतियाबिंद जैसी गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
जो लोग शुगर की समस्या से ग्रसित हैं उनके लिए मौसमी का जूस रामबाण साबित हो सकता है। इसके अंदर मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं।
मौसमी के अंदर मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होते हैं। इसके नियमित सेवन से त्वचा के अंदर मौजूद सभी प्रकार के दाग धब्बे साफ़ होते हैं और यह त्वचा के सूजन को भी कम करने में सहायक साबित होता है।
डिस्क्लैमर:- इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी चीज़ के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…