हेल्थ

ओट्स खाईए और जीएं लम्बी जिंदगी

Oats khane ke fayde: भागदौड भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि वह ऑफिस और घर के साथ साथ अपने स्वास्थ का भी ख्याल रखने का समय निकाल सके। व्यायाम के अलावा एक अन्य तरीका जिससे आप अपने आप को फिट रख सकते हैं वह है आपका खान पान। खाने पीने की बात आई है तो सबसे पहले बात करते हैं ब्रेकफास्ट की। हमारे दिन की शुरुआत नाश्ते से होती है। भारत में नाश्ते में अक्सर परांठे, ब्रेड खाने का चलन रहा है। लेकिन क्या आप जानते कि यदि आप ओट्स को अपने दिन के खाने का भाग बनाते हैं तो ओट्स के ढेर सारे फायदे(Oats khane ke fayde) हैं। ओट्स को विश्व भर में ‘अवीना स्टीवा‘ के नाम से भी जाना जाता है।

आईए, नजर डालते हैं ओट्स खाने के फायदों पर(Oats khane ke fayde) –

1. गुणों से भरपूर – ओट्स बहुत ही महत्वपूर्ण विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीओक्सीडेंट होते हैं। यह गुणों से भरपूर होते हैं। आधा कप ड्राई ओट्स यानी लगभग 78 ग्राम ओट्स में मैगानिस, फोसफोरस, मेगनीसियम, कोपर, आईरन, जिंक, फोलेट, विटामिन बी 1, बी 5, कैल्श्यिम, पोटाश्यिम, विटामिन बी 6 और विटामिन बी 3 पाया जाता है।

2. बेटा ग्लोकन से भरपूर – ओट्स में घुलनशील फाइबर बेटा ग्लोकोन होता है। बेटा ग्लोकोन शरीर में कैलेस्टरोल की मात्रा को कंट्रोल करता है और ब्लड शुगल लेवल को ठीक रखता है। बेहतर गट बैक्टीरिया को मजबूत करके ओट्स पेट भरा होने का अहसास रखता है जिससे बार बार भूख नहीं लगती। ओट्स हार्ट के लिए भी वरदान है। यह ओट्स खाने का सबसे बड़ा फायदा है(Oats khane ke fayde)।

3. वजन कम करने में कारगर – जहां हैवी खाना आपका वजन लगातार बढाता है वहीं लाइट मील के तौर पर जाना जाने वाले ओट्स खाने से वनज कंट्रोल में रहता है। अक्सर देखा जाता है कि नाश्ते के बाद और लंच से पहले कुछ खाने का मन करता है। ओट्स आपकी ईटिंग क्रेविंग को कम करता है।

Image Source – Pixabay

4. एक्सरसाइज में मददगार– ओट्स खाने से आपका व्यायाम करने का स्टेमिना बढता है। यदि एक्सरसाइज करने से एक घंटा पहले ओट्स खाए जाएं तो मेटाबोलिज्म में बदलाव आते हैं और स्टेमिना बढता है।

5. ओटमील मजबूत करे इम्यून सिस्टम को – ओट्स खाने से यह भी फायदा(Oats khane ke fayde) होता है कि इससे एम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और आप बीमारियों एवं इन्फैक्शन से बचे रहते हैं।

6. अच्छी नींद के लिए खांए ओट्स – न केवल नाश्ते में, आप शाम को भी ओटमील ले सकते हैं। इसमें मेलाटोनिन और काॅम्पलैक्स कारबोहाइड्रेट होते हैं जो ब्रेन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं और नींद लाने में सहायक रहते हैं।

7. पाचनतंत्र को रखे फिट – ओटमील खाने से कब्ज जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट के स्वास्थ को ठीक रखते हैं। डाइजेशन को मजबूत करते हैं।

Image Source – Pixabay

8. भगाए स्ट्रेस – ओट्स खाने(Oats khane ke fayde) से आप स्ट्रेस लेवल को भी कम कर सकते हैं। ओटमील से बाॅडी में सेरोटोनिन हारमोन बनता है जिससे प्रसन्नता का अनुभव होता है।

ओट्स कैसे खाएं(Oats Kaise Khaye)

आप ओट्स का सेवन गर्म दूध, फ्रूट और ड्राई फ्रूट्स के साथ कर सकते हैं। इसके साथ साथ ओट्स को नमक में भी बने जा सकता है। इसे दलिये की तरह भी खाया सकता है। मीठे ओट्स में चीनी प्रयोग न करके स्वीटनर का प्रयोग करें।

यह भी पढ़े

अब आप जान ही गए होंगे कि ओट्स कैसे खाये(Oats Kaise Khaye) और साथ में ही ओट्स खाने के फायदे(Oats khane ke fayde)। तो आज ही ओट्स को अपने खाने का हिस्सा बनायें और चलें एक बेहतरीन स्वास्थ जीवन की रह पर।

Facebook Comments
Shailja Kaushal

Share
Published by
Shailja Kaushal

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago