Sapne Me Dant Tootna:सपने देखना मनुष्यों के लिए बेहद स्वाभाविक है, क्योंकि लगभग हर इंसान सपने देखता है। ये सपने कभी अच्छे होते हैं तो कभी बुरे, कई बार हमें अपने सपने याद रहते हैं, तो कई बार हम आँख खुलने के बाद इन्हें भूल जाते हैं। आपने अक्सर अपने बड़े बुजुर्गों को यह भी कहते सुना होगा कि सुबह के समय दिखने वाले सपने सच होते हैं। कई बार हम कुछ ऐसे सपने भी देखते हैं, जिनमें हमारे साथ या हमारे किसी करीबी के साथ कोई ऐसी घटना घटती है जो हमें याद रह जाती है और तो और इस घटना का हमारे भविष्य पर भी असर पड़ता है।
सपने में घटने वाली यह घटना कोई भी हो सकती है, जैसे – भूत दिखना, ऊंचाई से गिरना, चोट लगना, किसी की मौत देखना, आदि। ऐसा ही एक सपना है दाँत का टूटना, जो अक्सर लोगों को दिखाई देता है। कुछ लोग इसे महज़ एक इत्तेफाक समझ कर अनदेखा कर देते हैं, तो वहीं कुछ लोग मानते हैं कि सपने में दाँत के टूटने का बेहद गहरा अर्थ होता है। तो आइए आज जानते हैं कि (Sapne Mein Dant Tootna Kaisa Hota Hai)सपने में दाँत के टूटने का क्या अर्थ होता है।
अक्सर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि सपने में दाँत का टूटना(Sapne Me Dant Tootna) किसी आने वाली बीमारी, संकट या कष्ट की ओर इशारा करता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, क्योंकि जब किसी छोटे बच्चे के दूध के दाँत टूटते हैं तो उसके नए दाँत आते हैं, जो पुराने दाँतों के मुक़ाबले ज़्यादा मज़बूत होते हैं और उम्र भर उसका साथ निभाते हैं।
उसी तरह सपने में दाँत का टूटना(Sapne Me Dant Tootna) भविष्य में आने वाले नए अवसरों की ओर इशारा करता है, लेकिन यह सपना आपने किन परिस्थितियों में देखा यह भी बेहद मायने रखता है। साधारण रूप से दाँत के टूटने का सपना देखना जीवन में नवीनता और सकरात्मकता की ओर संकेत करता है। साथ ही सपने में दाँत टूटता दिखना भविष्य में होने वाले धनलाभ की ओर भी इशारा करता है।
यह भी पड़े
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…