Hand Wash Tips Coronavirus: कोरोना वायरस का प्रकोप और डर लोगों में हर तरफ देखा जा सकता है। केवल भारत ही नहीं पूरा देश इस वैश्विक महामारी का सामना कर रहा है। भारत में अचानक से बीते 22 मार्च को कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 348 होने के बाद मुंबई, राजस्थान, दिल्ली और एनसीआर को लॉकडाउन कर दिया गया है। अभी तक इस वायरस से बचने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन कोई वैक्सीन नहीं बना पाई है। इस दौरान इससे बचने के लिए केवल कुछ निर्देश ही जारी किए गए हैं जिनमें हाथ धोना सबसे प्रमुख है। हाथ आप धो रहे होंगें लेकिन अगर आपको इसका सही तरीका नहीं मालूम है, तो आप कभी भी वायरस की चपेट में आ सकते हैं। आइये जानते हैं इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए किस तरीके से आपको हाथ धोना चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने द्वारा जारी कोरोना वायरस से बचाव के गाइडलाइन्स में सबसे पहले लोगों से साफ़ सफाई का ख्याल रखने की अपील की है। जी हाँ आपके आस पास इस समय स्वछता होना काफी जरूरी है। इसकी शुरुआत आपसे भी होती है, बार-बार हाथों को साबुन से धोना और सैनीटाइजर का इस्तेमाल करना अहम माना गया है। लेकिन इस बीच बहुत से लोगों को हाथ धोने के सही तरीके के बारे में मालूम नहीं है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशों के अनुसार सबसे पहले आपके पास हाथ धोने के लिए आवश्यक चीजों का होना बेहद जरूरी है। आपके पास एंटीफंगल और एन्टीइन्फेक्शन साबुन के साथ ही एक अच्छा सैनीटाइज़र होना बेहद जरूरी है। हाथ धोते समय अगर आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हैं तो यह सोने पर सुहागा साबित हो सकता है। हाथ धोने के बाद उसे अच्छी तरह से सुखाना भी बेहद जरूरी है। WHO के अनुसार एक व्यक्ति को कम से कम 20 सेकंड तक अपने हाथों को अच्छी तरह जरूर धोना चाहिए।
ध्यान रखें आपकी सुरक्षा आपके हाथ है, इसलिए हाथ धोते समय जल्दबाजी करना आपको भाड़ी पड़ सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बताए गए हाथ धोने के तरीकों का पालन करें। सबसे पहले हाथों को गीला कर उसपर लिक्विड हैंडवाश या साबुन को अच्छी तरह से दोनों तरफ मलें। अंगूठों को सभी उँगलियों को रगड़ के धोना ना भूलें। इसके साथ ही आपको दोनों हाथों की उँगलियों को एक दूसरे से फंसाकर कर भी उँगलियों के बीच की जगह को साफ़ करना है। जब भी हाथ धोएं तो हमेशा कलाई तक धोएं। इसके बाद हाथों को तौलियों या ड्रायर से अच्छी तरह सूखा लें।
यह भी पढ़े
हाथ धोने के सही तरीके को जानने के साथ ही इसे कब धोना चाहिए इस बात की जानकारी भी आपको जरूर होनी चाहिए। जब भी बाहर निकलते हैं, किसी अनजान व्यक्ति से मिलते हैं या किसी अनजान चीज को छूते हैं तो उसके तुरंत बाद हाथ धोना बिल्कुल ना भूलें। इसके साथ ही साथ हमेशा खाना खाने से पहले, वाशरूम इस्तेमाल करने के बाद हाथ धोएं। सबसे अहम् जब भी आपको छींक आती हो या आप अपने आँख, मुँह और नाक को छूते हों तो उसके बाद भी हाथों को अच्छी तरह से जरूर धोएं।
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…
Benefits of Papaya Milk for Skin In Hindi: त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होता है…
Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…