लाइफस्टाइल

Palak ke Fayde: बहुत ही गुणकारी होता है पालक, जानिए इसे खाने के अद्भुत फायदे

Palak ke Fayde:हरी सब्जियां स्वाद में जितनी अच्छी होती हैं उससे कहीं ज्यादा ये हमारे शरीर को जितना फायदा करती हैं। कुछ हरी सब्जियों में हर वो फायदे मिल जाते हैं जो हम कई सारी सब्जियों को खाने के पास हासिल करना चाहते हैं और उन्ही में एक है पालक, और Palak ke Fayde अगर आपको ठीक से पता है तो इसका उपयोग आप जूस, सब्जी के अलावा कई तरह से कर सकते हैं। सर्दियों में हफ्ते में दो या तीन बार पालक खाना रामबाण माना जाता है, जिसके बाद आपको कोई बीमारी नहीं हो सकती।

कई तरह के होते हैं [Palak ke Fayde]

almanac

डॉक्टर्स भी हरी सब्जी खाने की सलाह देते हैं और सबसे ज्यादा पालक ही फायदा करती है क्योंकि इसमें पोषक तत्व की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। खून की कमी होने पर सबसे पहले लोग पालक ही खाने की सोचते हैं और इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ जाती है। पालक को हमेशा 2 से 3 बार पानी से धुलकर खाना चाहिए। पालक को दाल, सलाद, सब्जी, रायता या फिर पकौड़े के रूप में खाया जा सकता है।पालक में विटामिन ए, बी 2, सी, ई, के, लौह, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, जस्ता, सेलेनियम, तांबे, फोलेट, प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा ये फ्लेवोनोइड्स और कैरोटीनॉयड से भरपूर होता है। पालक खाने के कई फायदे होते हैं..

  1.  गर्मी का नजला, सीने और फेफड़े की जलन में पालक फायदेमंद होता है। ये पित्त की तेजी को शांत करता है और गर्मी के कारण होने वाले पीलिया या खांसी से भी फायदा पहुंचाता है।
  2.  पालक की शाक में एक तरह का क्षार होता है जो शोरे के समान होता है। इसके अलावा इसके सेवन से आपकी मांसपेशियां काफी मजबूत होती हैं।
  3. पालक के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा की झुर्रियां दूर करता है और इसके साथ ही इसके सेवन से चेहरे पर ग्लो आता है।
  4. अगर गर्भवती महिलाएं पाकल का सेवन करती हैं तो इससे उनके शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। इस दौरान एक महिला को आयरन की बहुत जरूरत होती है।
  5. कई रिसर्च में बताया गया है कि पालक में मौजूद कैरोटीन और क्लोरोफिल कैंसर से भी बचाव करता है। इसके अलावा ये आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है।

    lifealth

  6. अगर आपको चेहरे से जुड़ी कोई समस्या हो तो पालक का सेवन करना शुरु कर दीजिए। पालक का जूस भी इसमें फायदा करता है इससे आपकी त्वचा निखरी दिखती है।
  7. ताजा हरा पालक एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है और इसे जूस या सब्जी के रूप में सेवन करने से आपको हृदय संबंधित कोई बीमारी नहीं हो सकती है।
  8. बॉडी में कहीं भी सूजन हो गई हो और सही नहीं हो रही है तो आपको पालक से भरपूर भोजन शुरु कर देना चाहिए। खासकर पालक का जूस हर दिन पीने से आपके बॉडी में कहीं भी सूजन होगी दूर हो जाएगी।
  9. पालक को मस्तिष्क बढ़ाने के लिए जरूर खाना चाहिए। इसके सेवन से डिप्रेशन, दिमागी बुखार जैसी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। इसके बारे में कई रिसर्च भी हो चुकी है और ये काफी फायदेमंद माना गया है।
  10. पालक विटामिन का अच्छा स्रोत माना जाता है और ये हड्डी मैट्रिक्स में कैल्शियम को बनाने का अच्छा माध्यम है। कच्चे पालक का जूस बनाकर हर दिन पीने से आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती हैं।
  11. पालक में पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और जेक्संटीन जैसे प्रोटीन आंखों को स्वास्थ्य बनाने में बढ़ावा देता है। इससे आंखों की रोशनी भी ठीक रहती है और जिसकी कम है वो सामान्य हो जाती है।
  12. ब्लड प्रेशर हाई हो या लो दोनों में पालक का जूस या पालक की दाल काफी फायदेमंद साबित होती है। पालक में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट्स रक्त चाप को सामान्य रखने में मदद करते हैं।
Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

1 month ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

2 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

2 months ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

9 months ago

घर में ही शुगर लेवल को ऐसे करें मैनेज, डॉक्टर के चक्कर काटने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत

Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…

9 months ago

इन बीमारियों का रामबाण इलाज है गोंद कतीरा, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…

10 months ago