पेट केयर

पैट डॉग और इंसानों के अनोखे रिश्तें को दर्शाते हैं ये वायरल वीडियो

Dogs And Humans Relationship In Hindi: आज के इस लेख में हम अपने पाठकों के लिए डॉग्स और इंसान के खास रिश्तें को बयान करने वाली कई वीडियो लेकर आए हैं।

इंसान और कुत्ते का बंधन

हम हमेशा इंसानों को उनके पेट डॉग्स के साथ वॉक करते हुए देखते हैं। ना ही वे केवल उन्हें टहलाते हैं अपेतु अपने संतान की तरह उनका पालन-पोषण करते है। हालांकि डॉग्स भी अपने पालने वाले के प्यार का कर्ज़ अधूरा नहीं रखते। वे भी कई मौकों पर अपनी वफादारी निभा कर ये सिद्ध कर देते है कि वे भी इंसानों से उतना ही अधिक प्यार करते हैं।

देखें एक प्यारे कुत्ते का बेबी शावर

फैमिली में पैदा होने के ठीक बाद ही सभी बच्चे बेबी शावर लेते हैं। लेकिन ये भी एक तथ्य है कि कई लोग अपने पालतू डॉग को ही अपना बेबी मानते है। वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला जिस प्रकार से अपने प्यारे डॉगी को नहला रही है इससे ये साफ तौर पर पता लगता है कि वे अपने प्यारे डॉगी से कितना निस्वार्थ प्रेम करती है।

अपनापन का एहसास करवाता है डॉग

मानव और कुत्ते के मध्य का संबंध काफी विशेष होता है। इसी वजह से मानव के लिए अपने डॉग के साथ गले मिलना बिल्कुल ऐसा ही होता है जैसे की वे अपने किसी परिवार के सदस्य से ही गले मिल रहे हो। इसी वजह से पॉपुलर हुए इस वीडियो क्लिप में इस कुत्ते का अपने मालिक के लिए प्रेम देखकर यूज़र्स काफी ज़्यादा भावुक हो जाते हैं।

पालतू डॉग को मानते है अपनी संतान

इंटरनेट पर वायरल हो रही इस वीडियो में आपको लोग उनके कुत्ते को अपने बच्चे की तरह प्यार करते हुए नज़र आ रहे है। वायरल हो रही इस विडियो में एक औरत आपको अपने पेट डॉग को अपने बेटे की तरह प्यार करती हुई नज़र आ रही है। इसी से आप इनके बीच के अनोखे संबंध को समझ सकते है।

अपने कुत्ते की छवि को मेंहदी में बनवाया

भारतीय परंपरा में शादी के दौरान शादी मेहदी का बहुत बड़ा और खास महत्व होता है। यही कारण है कि लगभग सभी भारतीय दुल्हन अपनी शादी में अपने होने वाले पति के नाम का मेहंदी रचवाती है। लेकिन अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें एक दुल्हन ने अपने पेट डॉग की तस्वीर को ही अपने हाथों पर बनवा लिया है। ये मेहंदी देखने में भी काफी ज़्यादा आकर्षक लग रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी काफी ज़्यादा तारीफ भी कर रहे है।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago