पॉजिटिव स्टोरी

कोरोना वायरस से बचने के लिए मुंबई पुलिस की अनोखी सलाह, बुलाती है मगर जाने का नहीं…

Mumbai Police Tweet: दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो ही रही है, अब भारत में इसके मामलों में तेजी आने लगी है। ऐसे में देशभर में इसे लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि फिलहाल वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, क्योंकि यह एक गंभीर और जानेलवा संक्रमण है। इसी क्रम में मुंबई पुलिस की ओर से इसे लेकर किया एक ट्वीट वायरल होने लगा है।

वायरस को फैलाने का नहीं (Mumbai Police Tweet)

मशहूर शायर राहत इंदौरी के शेर को पोस्ट करते हुए मुंबई पुलिस ने लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए एक कदम उठाया है। मुंबई पुलिस ने जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शेर ‘बुलाती है मगर जाने का नहीं’ का प्रयोग किया है। मुंबई पुलिस ने अपने ट्वीट में राहत इंदौरी को मास्क पहना दिया है। साथ ही इसके कैप्शन में मुंबई पुलिस ने लिखा है कि जो वायरस है उसे फैलाने का नहीं, बुलाती है मगर जाने का नहीं।

राहत इंदौरी ने भी किया री-ट्वीट

मुंबई पुलिस का यह ट्वीट राहत इंदौरी को भी बहुत पंसद आया है और उन्हें भी इसे री-ट्वीट कर दिया है। केवल मुंबई पुलिस ही नहीं, समाज के कई तबकों द्वारा कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई तरह के रोचक तरीके अपनाये जा रहे हैं। हाथ धोने को लेकर बाॅलीवुड सितारों द्वारा सोशल मीडिया में अभियान भी चलाये जा रहे हैं। कई अभिनेत्रियां अब तक हाथ धोने वाले वीडियोज शेयर कर चुकी हैं।

जागरूक रहने की अपील

देश के नेताओं की ओर से भी जागरूक रहने को लेकर अपील की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में देशवासियों से घरों तक सीमित रहने और 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कफ्र्यू लगाने की अपील कर चुके हैं। प्रियंका गांधी ने भी लोगों को एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago