पॉजिटिव स्टोरी

कोरोना से बचने का बच्ची ने किया अनोखा जुगाड़, देखने वाले कर रहे तारीफ (Coronavirus)

Coronavirus Update: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप का सामना करने के लिए प्रशासन से लेकर डाॅक्टर और नर्स तक मुस्तैद हैं और इसके लिए कई तरह के उपाय किये जा रहे हैं। देश के कई शहरों में लाॅक डाउन जैसे हालात भी पैदा हो गये हैं। लोग भी अपने स्तर से जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण से खुद को बचाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग लोगों ने शुरू कर दी है।

पीएम की अपील

NarendraModi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश की जनता से 22 मार्च को जनता कफ्र्यू लगाने की अपील कर चुकी हैं और इस दौरान इमरजेंसी को छोड़कर बाकी किसी भी चीज के लिए लोगों से बाहर न निकलने के लिए उन्होंने कहा है। इसी बीच कोरोना वायरल के बचाव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक बच्ची द्वारा किये गये अनोखे जुगाड़ का है।

लिफ्ट वाला जुगाड़ (Coronavirus Update)

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट के बटन को छूकर कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार लोग न बनें, इसके लिए एक बच्ची ने विशेष तरीका अपनाया है। लिफ्ट के बटन को छूने से दूर रहें, इसके लिए इस बच्ची ने इसके पैनल के ठीक ऊपर एक थर्माकाॅल काटकर चिपका दिया है। साथ ही इसमें इस बच्ची ने बहुत सी टूथपिक्स भी लगा दी है। जिस बच्ची ने ऐसा किया है, वह नोएडा की रहने वाली है।

यह भी पढ़े

टूथपिक्स का भी इस्तेमाल

इन टूथपिक्स का इस्तेमाल करते हुए लोग लिफ्ट के बटन को दबा सकते हैं और खुद को कोरोना वायरस से भी बचा सकते हैं। पैनल के नीचे प्लास्टिक का एक छोटा सा डस्टबीन भी रख दिया गया है, ताकि लोग टूथपिक्स का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें इसी में डाल दें। इस तरह से ये इधर-उधर भी नहीं फैलेंगे। बच्ची के जुगाड़ वाला यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो गया है और लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago