Quarantine Centers: कोरोना वायरस का खतरा देश में दिन बा दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस खतरे को देखते हुए ही केंद्र सरकार ने बीते दिनों पूरे देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन करने का फैसला लिया। इस समय देश के हालात को देखते हुए और कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या बढ़ने की वजह से देश के प्रमुख स्थानों को क्वारन्टीन सेंटर के रूप में तब्दील किया जा रहा है। यहाँ हम आपको बताने जा रहे हैं उन प्रमुख जगहों के बारे में जिन्हें सरकार द्वारा क्वारन्टीन सेंटर में तब्दील करने का काम जोरों से किया जा रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, क्वारन्टीन सेंटर को बनवाने की तैयारी काफी जोरों से चल रही है। बीते दिनों देश के प्रमुख रेलवे डिब्बों को आइसोलेशन और क्वारन्टीन सेंटर के रूप में तब्दील कर दिया गया है।
जानकारी हो कि, बिहार में भी कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी हैं। बीते दिनों देश की राजधानी दिल्ली से हज़ारों की संख्या में बिहारी मजदूर अपने घरों की तरफ पैदल ही चल पड़े हैं। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने सुरक्षा के मद्देनजर पटना के कुछ प्रमुख होटल को भी क्वारन्टीन सेंटर में तब्दील कर दिया है।
यह भी पढ़े
इस तरह करें कोरोना वायरस से लड़ने में प्रधानमंत्री मोदी की मदद
बता दें कि, राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को दिल्ली सरकार द्वारा क्वारन्टीन सेंटर में तब्दील किया जा रहा है। इस स्टेडियम में काफी जगह होने की वजह से ये कदम उठाया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पहले ही दिल्ली वासियों को भरोसा दिला दिया है कि, कोरोना से जंग लड़ने के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है।
जिस जगह को भारत सरकार ने इंडियन आर्मी के लिए सुरक्षित करवाया था उसे अब क्वारन्टीन सेंटर के रूप में जल्द ही बदला जाएगा। केंद्र इस दौरान कोई भी चांस नहीं लेना चाहती इसलिए देश के सभी बड़े जगहों को क्वारन्टीन सेंटर में तब्दील करने का निर्देश पास किया गया है।
इन प्रमुख जगहों के अलावा ओडिशा का बिजनेस पार्क, दिल्ली के पांच सितारा होटल और फार्मूला वन रेस मैदान को भी क्वारन्टीन सेंटर के रूप में बदला जा रहा है। बहरहाल हम कह सकते हैं कि, भारत पूरी तरह से कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…