पॉजिटिव स्टोरी

आँखें नहीं होने के वाबजूद भी इस लड़की ने एक साथ बजाए दो पियानो, ए. आर. रहमान ने दिया रिएक्शन!

Visually Weakened Girl Performance on Thumbi Thullal: कहते हैं कि, जिन लोगों के शरीर का कोई अंग काम नहीं करता है उन्हें ईश्वर कुछ ना कुछ विशेष टैलेंट जरूर देते हैं। इस बात को हाल ही में दोनों आँखों से ना देख पाने के वाबजूद भी इस लड़की ने सच कर दिखाया है। एनडीटीवी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार एक लड़की आँखों से ना देख पाने के वाबजूद भी एक साथ दो पियानो बजा लेती हैं। उसके इस अद्भुत टैलेंट को देखकर मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान (A. R. Rahman) भी देखकर हैरान गए। उन्होनें इस लड़की के वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। आइये जानते हैं कौन है ये लड़की और ए.आर. रहमान ने अपनी प्रतिक्रिया में क्या कहा है।

ए.आर. रहमान के इस मशहूर गाने की बजाई धुन

Image Source – Dnaindia.com

आपको बता दें कि, सहाना नरेन (Sahana Niren) नाम की एक नेत्रहीन लड़की ने बीते दिनों ए.आर. रहमान (A. R. Rahman) की बनाई मशहूर धुन “थुम्बी थुल्लाल” (Thumbi Thullal)  धुन को एक साथ दो पियानो पर बजाया है। मालूम हो कि, “थुम्बी थुल्लाल” नाम का यह गाना इसी साल आई तमिल फिल्म “कोबरा” का गाना है। ग्रैमी अवार्ड विजेता म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान (A. R. Rahman) ने इस गाने की धुन पियानो पर बेहद शानदार दी है। सहाना नरेन ने इसी गाने की धुन को दो पियानो पर बजाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सहाना नरेन (Sahana Niren) की इस वीडियो को उनकी माँ ने ट्विटर पर पोस्ट किया था। इसी पोस्ट पर ए.आर रहमान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ए.आर. रहमान ने सहाना की वीडियो पर दी ये प्रतिक्रिया

आपको जानकर हैरानी होगी कि, दोनों आँखों से ना देख पाने के वाबजूद भी सहाना नरेन ने बहुत ही अच्छा पियानो बजाया है। उन्होनें ए.आर रहमान (A. R. Rahman) की धुन को इस खूबसूरती के साथ बजाया है कि, वो खुद भी इस वीडियो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ए.आर रहमान ने सहाना के इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर कर “स्वीट” लिखा है। इस वीडियो पर ए.आर रहमान के कमेंट के बाद सहाना की माँ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होनें लिखा है कि, “ए.आर रहमान (A. R. Rahman) सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, हमें इसी दिन का इंतज़ार था। आपके ये शब्द हमारे लिए काफी है, ईश्वर का लाखों धन्यवाद जो आपने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया।” गौरतलब है कि, सहाना नरेन (Sahana Niren) के ट्विटर अकाउंट को उनकी माँ हैंडल करती है, उसके इस वीडियो पर आम लोगों की भी काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और सभी काफी पसंद भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े

इतना ही बल्कि सहाना के इस वीडियो के वायरल होने के बाद कोबरा फिल्म के निर्माता भी उनसे मिलने पहुंचे। उन्होनें सहाना (Sahana Niren) को पूरे सेटअप से लैस एक ऑडियो स्टूडियो भी गिफ्ट किया है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

16 hours ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

2 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

1 week ago