Featured

पांच जुलाई को लग रहा है चंद्र ग्रहण, इस राशि के लोग हो सकते हैं विशेषतः प्रभावित!

Lunar Eclipse: 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन साल 2020 का तीसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जानकारी हो कि, साल 2017 के बाद ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा हो। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार पांच जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण का असर चाँद के आकार पर देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन इस चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) का प्रभाव कुछ राशियों पर अवश्य पड़ेगा। यहाँ हम आपको विशेष रूप से उन्हीं ख़ास राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके जीवन पर इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव पड़ सकता है। आइये जानते हैं कौन सी है वो राशियां।

इन राशि के जातकों पर पड़ सकता है चंद्र ग्रहण का प्रभाव

1. सिंह राशि (Leo)

Image Source – Indiatv.in

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस बार का चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद विपरीत फलदायी साबित हो सकता है। सिंह राशि वालों को इस समय विशेष रूप से भूमि और किसी भी प्रकार के वाहन संबंधी विवादों से बचकर रहना चाहिए। इसके साथ ही साथ इस दौरान सिंह राशि के जातकों को आर्थिक रूप से भी परेशानी हो सकती है। बहरहाल इस राशि के जातकों को इस समय पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। यदि आप जीवन के किसी भी क्षेत्र से जुड़े अहम फैसले लेने वाले हैं तो चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) के टलने तक ना लें। सिंह राशि के जातकों को इस दौरान अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा।

2. वृश्चिक राशि (Scorpio)

Image Source – Jansatta.com

वृश्चिक राशि के जातकों को भी इस चंद्र ग्रहण के दौरान थोड़ा सतर्क रहना होगा। बता दें कि, इस राशि के जातकों के जीवन में इस दौरान विशेष रूप से कुछ ख़ास जिम्मेदारियां आ सकती हैं। इसके साथ ही साथ वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान वैवाहिक जीवन में अनबन का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ लंबे समय के लिए मनमुटाव हो सकता है। इसके साथ ही साथ इस दौरान पिता की सेहत का भी ख़ास ख्याल रखें। यदि आपने कोई लोन लिया है तो उसे वक़्त रहते ही चुकाना ठीक होगा वर्ना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बहरहाल देखा जाए तो वृश्चिक राशि के जातकों को भी इस चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) में संभल कर रहना होगा।

3. मिथुन राशि (Gemini)

Image Source – Navhindu.com

पांच जुलाई को लगने वाले इस चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा व्यापक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर ही पड़ने वाला है। उन्हें इस दौरान अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखना होगा और जहाँ तक संभव हो चंद्र ग्रहण की इस अवधि में घर से बाहर न ही निकलें तो बेहतर होगा। आर्थिक रूप से भी यह चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद नुक़सानदेह हो सकता है। इस दौरान अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक चीजों पर पैसे खर्च करने से बचें। आँखों की समस्या से परेशान मिथुन राशि के जातकों को जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह मशवरा ले लेना चाहिए।

4. कन्या राशि (Virgo)

Image Source – Abplive.com

कन्या राशि के जातकों पर भी इस चंद्र ग्रहण का विपरीत प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों को विशेष रूप से इस दौरान अपनी सेहत पर ख़ास ध्यान देना होगा वर्ना किसी भी संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए खान पान का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही साथ आर्थिक परेशानी भी आ सकती है, इससे बचने के लिए इस समय किसी भी प्रकार का निवेश करने से जरूर बचें। कन्या राशि के जातकों को परिवार में वाद-विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago