धर्म

अहोई अष्टमी के शुभ मौके पर ऐसे करें शिव भगवान की पूजा, होगी मनोकामना पूरी

Ahoi Ashtami Puja Muhurat Time In Hindi: कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई का त्यौहार मनाया जाता है। महिलाएं अपनी संतान प्राप्ति के लिए ये व्रत रखती हैं। अहोई पूजा के दिन महिलाएं अपनी संतान के आने वाले जीवन की भविष्य की कामना करती हैं जिन महिलाओं को विश्वास है वह निर्जला व्रत धारण करती है और अपनी संतान की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस साल ये त्योहार 17 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा।

17 अक्टूबर को मनाया जाएगा अहोई का त्यौहार

अहोई का त्यौहार आने वाला है। इस पर्व के दिन अहोई माता की पूजा की जाती है। महिलाएं अपनी संतान के उज्जवल भविष्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। अहोई व्रत तारे देखकर तोड़ा जाता है जिन महिलाओं के संतान नहीं है वह भी संतान प्राप्ति के लिए यह व्रत रख सकती हैं। अहोई के दिन खास उपाय करने से संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होती हैं। इस साल यह त्योहार 17 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है।

अहोई अष्टमी का शुभ मुहूर्त:

17 अक्टूबर, सोमवार सुबह 9 बजे से 9 बजकर 29 मिनट तक

पूजा का शुभ मुहूर्त:

शाम 06 बजकर 14 मिनट से शाम 07 बजकर 28 मिनट तक

अष्टमी तिथि का समापन:

18 अक्टूबर, मंगलवार, सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर

अहोई व्रत के दिन शिव भगवान और माता पार्वती को भोग लगाने से संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होगी। अहोई माता की पूजा करते समय उन्हें सफेद रंग के फूल चढ़ाएं। इसके अलावा शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। भगवान शिव जी को शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। यह त्योहार 17 अक्टूबर से लेकर भाई दूज के दिन तक कर सकते हैं।

Facebook Comments
Shivangi Jain

Share
Published by
Shivangi Jain

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

5 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

6 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago