Janmashtami Par Ghar Kaise Sajaye: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के त्योहार का विशेष महत्व होता है। भारत में हर साल इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया जाता है। बहुत से लोग इस दिन अपने कान्हा के लिए व्रत भी रखते हैं। तो कुछ लोग मंदिरों में जाकर भी जन्माष्टमी मनाते हैं। ज्यादातर लोग घरों में अपने कान्हा के जन्म उत्सव को मनाते हैं। जिसमें वह तरह-तरह के सजावट और कान्हा के लिए तरह-तरह के पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मार्केट से लेकर आते हैं। ऐसे में पूजा पाठ और तैयारियों का एक ही समय में पूरा करना मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि कैसे कम समय में आप अपने लड्डू गोपाल के लिए ज्यादा से ज्यादा तैयारियां कर सकें और विधि पूर्वक पूजा संपन्न कर सकें।
जन्माष्टमी में पूजा पाठ के साथ-साथ घर की सजावट का भी विशेष महत्व होता है। सभी काम को एक साथ करने में मुश्किल होती है। ऐसे में आप अपने काम को कई भागों में बांट सकते हैं।
घर की सफाई
जन्माष्टमी के दिन आप सभी काम को एक साथ पूरा नहीं कर सकते । इस दिन घर की साज-सज्जा के साथ-साथ प्रसाद भी बनाना होता है। ऐसे में आप कुछ काम पहले से भी कर सकते हैं।किचन की सफाई , घर के पर्दों को बदलना मंदिर की सफाई यह सभी काम आप जन्माष्टमी के एक दिन पहले ही सकते हैं। आप चाहें तो सुबह सुबह-सुबह भी घर की सफाई का काम निपटा सकते हैं। यदि आप सुबह जल्दी उठकर पूरे घर को साफ कर लें तो आपके पास बहुत सा समय बच सकता है।
मंदिर की सजावट
![Janmashtami Par Ghar Kaise Sajaye](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2022/08/Navratri-Decoration.jpg)
जन्माष्टमी के दिन आप अपने मंदिर को भी तरह तरह से सजाने का कार्य करते हैं। ऐसे में आप चाहें तो मंदिर की आधी सजावट आप दिन में ही कर सकते हैं।आप मंदिर की सजावट के लिए रंग बिरंगी लाइट, गुब्बारे, रिबन आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक कैंडल्स या झालर का भी इस्तेमाल आप सजावट के लिए कर सकते हैं। फूल भी सजावट के लिए बेस्ट ऑप्शन है परंतु यह जल्दी ही मुरझा सकता है। इसलिए इसकी सजावट आप शाम के समय करें।
समय से बनाए प्रसाद
![Janmashtami Par Ghar Kaise Sajaye](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2022/08/Kadha-Prasad.jpg)
जन्माष्टमी के दिन बहुत सारा पकवान बनाने का भी नियम है। ऐसे में आपको प्रसाद भी अलग से बनाना होता है। इसलिए प्रसाद बनाने का कार्य आप शाम से पहले ही कर ले। ध्यान रखें लड्डू गोपाल को भोग के रूप में जो भी चढ़ाया जाता है। उन सभी चीजों को प्रसाद के रूप में अवश्य बनाएं। भोग बनाते समय आपको छोटी-छोटी चीजों की आवश्यकता होती है। जैसे कटे हुए काजू , बादाम, मखाना, ग्रेड नारियल इन सभी को आप जन्माष्टमी के 1 दिन पूर्व काटकर स्टोर करके रखें। ऐसा करने से आपको भोग बनाने में आसानी होगी।
घर की सजावट
![Janmashtami Par Ghar Kaise Sajaye](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2022/08/festival.jpg)
मंदिर के साथ-साथ आप अपने घर की सजावट कर सकते हैं| घर की सजावट के लिए मोर का पंख, बैलून, लाइट झालर और वह सारे डेकोरेटिव आइटम यूज कर सकते हैं। घर में कटन झालर भी उपलब्ध है जो देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं। मोगरे और चमेली के सुगंधित फूलों का भी इस्तेमाल करके आप अपने घर और मंदिर को सजा सकते हैं। सजावट के लिए आप फेयरी लाइट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लाइट आप की सजावट में चार चांद लगाते हैं। सजावट के रूप में पारंपरिक तरीका रंगोली को भी आप अपना सकते हैं। मध्य रात्रि में अपने कान्हा के आगमन के लिए आप रंगोली बना सकते हैं।
कान्हा का झूला
![Janmashtami Decoration At Home In Hindi](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2022/08/mandir.jpg)
बाजार में बहुत तरह-तरह के झूले उपलब्ध हैं। जिन्हें आप अपने कान्हा के लिए ला सकते हैं परंतु अगर आप इस जन्माष्टमी अपने कान्हा के लिए स्वयं झूला बनाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको एक टोकरी, कपड़ा, लैश, फेविकोल की आवश्यकता होगी। टोकरी को कपड़े से कवर करके उसके चारों तरफ लेस लगाकर उसके चारों तरफ डेकोर करें। इस तरीके से आप अपने कान्हा के लिए खूबसूरत झूला बना सकते हैं।
- यदि आप भी लेने जा रहे हैं लड्डू गोपाल के लिए ड्रेस तो ध्यान दें इन विशेष कलर की ड्रेस पर।
- अपने बाल गोपाल के लिए अपने हाथों से बनाए यह भोग।
उम्मीद है, आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी इसे लाइक और शेयर करें और अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहे हमारी वेबसाइट रैपिडलीक्स से।