ज्योतिष

आज रात लगेगा चंद्र ग्रहण, इस राशि के लोग हो जाएं सतर्क

Lunar Eclipse Today: 5 जून की रात यानि आज इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जिसका गहरा असर वृश्चिक राशि के जातकों पर गहरा पड़ने वाला है। जी हां, ग्रहण का असर राशियों पर पड़ता है, जिसमें किसी के लिए बुरा होता है, तो किसी के लिए लकी साबित होता है। मगर इस ग्रहण का असर वृश्चिक राशि के लोगों पर बहुत ही बुरा होने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि यह ग्रहण कब और कितने बजे लगने वाला है?

5 जून को रात 11 बजकर 15 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरु होगा, जो 6 जून को तड़के 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा। ऐसे में ग्रहण के दौरान आपको कई सावधानियां बरतनी चाहिए, ताकि आप पर इसका बुरा असर न पड़े। खैर, यहां इस ग्रहण के बुरे असर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे वृश्चिक राशि के लोग ज्यादा प्रभावित होंगे।

वृश्चिक राशि पर पड़ेगा बुरा असर

Hindustan

ज्योतिषों की माने तो इस ग्रहण में एक उपछाया ग्रहण भी होगा, जो वृश्चिक राशि में लगेगा और इसी वजह से इस राशि के जातकों पर बुरा असर पड़ेगा। बताया जा रहा है कि वृश्चिक राशि से अष्टम भाव के अंदर राहु गोचर कर रहे हैं, जिसकी वजह से जातकों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ेगा। इसके अलावा, वे कई लंबी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

साल 2020 में कब-कब लगेगा चंद्र ग्रहण? (Lunar Eclipse in 2020)

साल 2020 का पहला ग्रहण 10 जनवरी को लगा था, जोकि चंद्र ग्रहण था। ऐसे में अब साल का दूसरा ग्रहण 5 जून यानि आज है, जो भारत समेत एशिया, अफ्रीका और यूरोप में नजर आएगा। इसके बाद, 21 जून को चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत समेत सऊदी, साउथ-ईस्ट और एशिया में भी पूर्ण रूप से दिखाई दे सकता है। इसके बाद तीसरा चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को लगेगा, लेकिन यह भारत में नजर नहीं आएगा।

नग्न आंखों से देख सकते हैं चंद्र ग्रहण?

यूं तो चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देखना हानिकार होता है, लेकिन साल 2020 के ग्रहणों को नग्न आंखों से देख सकते हैं। दरअसल, वैज्ञानिकों के मुताबिक, साल 2020 में रात्रि के समय चंद्र ग्रहण को आसानी से देखा जा सकता है, क्योंकि इस समय कोई भी हानिकारक किरणें वातावरण में नहीं होंगी, जो आपकी आंखों को प्रभावित कर सकती हैं।

Facebook Comments
Shreya Pandey

Share
Published by
Shreya Pandey

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago