ज्योतिष

निकम्मे और नालायक बेटे के लिए लाइए इस राशि की बहू, आ जाएगा काबू में

ऐसा कहा जाता है कि इंसान की जोड़ी ऊपर ईश्वर के यहां बनाई जाती है बस हमारा मिलना यहां छोड़ दिया है। इतना पता होने के बाद भी हम परेशान रहते हैं कि हमारे बेटे या बेटी की शादी नहीं हो रही है, जबकि समय आने पर सब ठीक हो जाता है। जब भी किसी मां का बेटा बिगड़ा या अपने मन की करने वाला होता है तो लोग कहते हैं इसकी शादी करवा दो ठीक हो जाएगा। यहां हम जिस बारे में बात करेंगे वो ये है कि अगर आप इस राशि की बहू घर लाती हैं तो आपका बेटा सुधर सकता है और आपके घर में सुख-संपत्ति का भी निवास होगा।

बेटा लायक होता है तो घर में उन्नति होती है लेकिन बेटा नालायक हो गया तो पूरा घर डूब जाता है। नालायक और निकम्मे टाइप के बेटे आपको हर तीसरे तौथे घर में देखने को मिल जाएंगे और ऐसे में जब लड़के की शादी की उम्र होती है तो माता-पिता की चिंता भी बढने लगती है कि कौन इस लड़के से शादी करेगा। फिर वे जैसे-तैसे एक लड़की ढूंढकर शादी करवा देते हैं लेकिन अगर लड़कियां सही नहीं होती हैं तब तो बंटाधार होना तय है। कुछ मामले में ये भी होता है कि बेटे का भाग्य ही खराब होता है और इसके चलते कुछ अच्छा हाथ नहीं आता लेकिन अगर आप ज्योतिष को दिखाकर इस राशि की बहू घर लाते हैं तो शायद आपका बेटा लायक बन जाए।

इस राशि की बहू लाएं घर फिर देखिए…

अगर लड़कियां समझदार होती हैं तो एक से बढ़कर एक बिगड़े हुए लड़कों को वे सुधार देती हैं। कई ऐसे उदाहरण देखने को मिलते हैं जहां पर बहू के आने के बाद बेटा लायक बन जाता है और घर में तरक्की भी होने लगती है। वैसे तो सभी राशि की बहुएं घर की ओर तरक्की लाती हैं लेकिन जब बात नालायक, निकम्मे और बुरी किस्मत वाले लड़कों की होती है तो उनका बेड़ा पार कुछ खास राशि वाली लड़कियां ही करती हैं। इसलिए हमारी सलाह मानिए और अपने नालायक बेटे के लिए इस राशि की बहू घर लाएं..

मेष राशि की लड़की

मेष राशि की लड़कियां बहुत ही हुनर वाली और समझदार होती हैं। इनके अंदर ऐसा टैलेंट होता है जो समय आने पर ही आपको दिख सकेगा। ये घर की सभी जिम्मेदारियां उठाने में सक्षम होती हैं और ये उनके लिए बहुत आसानभरा काम भी होता है।

इनसे जब आप अपने नालायक बेटे की शादी करवाते हैं तो उसे अपनी संगत में इस राशि की लड़कियां लायक बना देती हैं। इनके दिमाग से जब आपका बेटा चलने लगता है तो तरक्की तो होनी पक्की है। इसके अलावा इस राशि की लड़कियां भी पैसा कमाने में माहिर हो जाती हैं और इन्हें घर चलाना भी अच्छे से आता है।

कर्क राशि की लड़की

कर्क राशि की लड़कियां कोयले को हीरा बनाने का दम रखती हैं और अगर आपके बेटे की बहुत कोशिशों के बाद भी नौकरी नहीं लग रही है तो इस राशि की लड़की से शादी करते ही किस्मत खुलती है। आपका बेटा कितना भी निकम्मा क्यों ना हो लेकिन बहू के आते ही अच्छा और मेहनती बन जाता है।

इनके घर में आने के बाद परिवार में खुशियां आती हैं और इन्हें घर की तरक्की की राह पर ले जाना भी अच्छे से होता है। इनका दिमाग हमेशा चलता है और ये सोचती रहती हैं कि घर में किस तरह से आमदनी का रास्ता बढ़ सके और सारी परेशानी घर से दूर रहे।

कन्या राशि की लड़की

कन्या राशि की लड़कियां भाग्यशाली होती है और इनसे शादी करने के बाद पति की किस्मत भी पलट जाती है। लड़की का भाग्य लड़के को मिलता है क्योंकि दोनों की किस्मत एक हो जाती है। धन आने के साधन बढ़ते हैं और नकारा लड़का भी काम करने लगता है। कुल मिलाकर दोनों की गाड़ी पटरी पर आ जाती है और इसके अलावा लड़कियों के पास भी पैसा कमाने का हुनर होता है। इस तरह से घऱ में आर्थिक स्थिति भी कमजोर नहीं पड़ती है और आपका घर खुशहाल हो सकता है।

Facebook Comments
Sneha Dubey

Share
Published by
Sneha Dubey

Recent Posts

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

2 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

2 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

2 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago