ज्योतिष

आखिर क्या है वायु कोण दोष? जानिए ये कैसे होता है और इसके प्रभाव क्या हैं?

Vayu Kon Dosha Kya Hota Hai: पौराणिक मान्यताओं व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि, वास्तु दोष ब्रम्हांड में उपस्थित पाँच तत्वों के माध्यम से उत्पन्न होता है। हमारे घर परिवार में वास्तु दोष का होना कई प्रकार की समस्याओं का विशेष कारण बन जाता है। इसलिए बिना देरी किए वास्तु दोष का जल्द से जल्द निवारण कर लेना चाहिए।
हालंकि वस्तु दोष में यह भी बात बताई गई है कि, वास्तु दोष का निवारण करने से पहले इस बात को जानना बहुत जरूरी है कि, किस वास्तु दोष की वजह से इन परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इन्हीं दोषों में से एक है वायु कोण दोष और आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे वायु कोण दोष कब और कैसे लगता है।

क्या होता है वायु कोण दोष? (Vayu Kon Dosha Kya Hota Hai)

वायु कोण दोष वास्तु दोष का ही एक प्रकार है और यह आस-पास के परिवेश की हवाओं की वजह से होता है। अगर घर के आस-पास की हवा सही नहीं है तो फिर वायु दोष लग सकता है।

कब लगता है वायु कोण दोष (Kab Lagta Hai Vayu Kon Dosha)

यदि किसी भी घर में बहने वाली हवा का अनुमानित संतुलन बिगड़ जाता है। यानी बहने वाली हवा अपने दिशा के विपरीत चलने लगती है तो वायु कोण दोष होना प्रारंभ हो जाता है। घरों में मुख्यतः हवा का प्रवाह दरवाजे व खिड़कियों के माध्यम से होता है। ऐसी स्थिति में दरवाजे व खिड़कियों का गलत दिशा में होना वायु कोण दोष को जन्म देता है। इसी वजह से पौराणिक कथाओं और शास्त्रों में यह बताया गया है कि, घर के दरवाजे कभी भी दक्षिण दिशा की तरफ नहीं करनी चाहिए।

बहुत बुरा होता है वायु दोष का प्रभाव (Kaisa Hota Hai Vayu Kon Dosha Ka Prabhav)

वायु कोण दोष के कारण परिवार के सदस्यों को कुछ न कुछ हमेशा परेशानी बनी रहती है। इस दोष के कारण शारीरिक और मानसिक तनाव हमेशा बना रहता है। इसके साथ ही इस दोष की वजह से संपत्ति का भी नुकसान होता है।

यह भी पढ़े:- यदि पितृ दोष से हैं परेशान तो इस पितृ पक्ष जरूर करें ये काम, खत्म होगी जीवन में चल रही सभी परेशानियां

नोट:- इस लेख को सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर ज्योतिष शास्त्र के विशेषज्ञ और वास्तु शास्त्र के विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।

Facebook Comments
Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

3 weeks ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

4 weeks ago

हिमाचल प्रदेश की वो झील जहां अंधेरे में आती हैं परियां, जानें क्या है इस फेमस लेक का राज़

Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…

8 months ago

घर में ही शुगर लेवल को ऐसे करें मैनेज, डॉक्टर के चक्कर काटने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत

Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…

8 months ago

इन बीमारियों का रामबाण इलाज है गोंद कतीरा, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…

8 months ago

दिलजीत दोसांझ को फैन के साथ किया गया फ्रॉड, सिंगर के इस कदम ने जीता सबका दिल

Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…

8 months ago